---Advertisement---

Viral Video: कलयुगी महिला! बीवी ने ऑन लाइन पेमेंट के नाम पर पति को लगाया चूना, हरकत देख कंगाली से पीटने लगा सिर

Viral Video: पत्नी की चतुराई के आगे हारा बेचारा पति। वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 12, 2024 6:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के प्यार और तकरार भरे Viral Video को यूजर्स के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि, कंटेन्ट क्रिएटर्स इस बेहद खूबसूरत रिश्ते के ईर्द-गिर्द घूमते हुए शॉर्ट वीडियो या फिर रील बनाते रहते हैं। ये वीडियो लोगों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ले आते हैं। आज का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, एक महिला अपने पति को ऑन लाइन के नाम पर ऐसा चूना लगाती है कि, बेचारा पति अपना ही सिर पीटने लग जाता है।

चंट पत्नी ने पति को लगाया चूना

इस Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में “एक महिला अपने पति के पास आती है और उससे 2000 रुपए का कैश मांगती है और बोलती है ही तुम्हें ऑन लाइन भेज रही हूं। इस पर पति को गुस्सा आ जाता है और वो बोलता है कि, तुमने जो अपने भाई को 2 हजार रुपए सेंड करवाए थे वो, पैसे दो पहले इस पर महिला बोलती है कि, तुम जानों तुम्हारा साला जानें… तुम मुझे 2 हजार रुपए दे दो.. मुझे डिलीवरी ब्यॉय को देने हैं। इस पर पति बोलता है कि, पहले पैसे ऑन लाइन ट्रासंफर करो। इस पर पत्नी बोलती है कि, करती हूं.. बेचारा पति पैसे निकालकर पत्नी को दे देता है और चतुर पत्नी पैसों की फोटो क्लिक करके पति को वॉट्सऐप कर देती है।” ये देखकर पति के होश उड़ जाते हैं।

Viral Video देख आ जाएगी मुस्कान

इस मजेदार Viral Video को manishavikram05 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 अगस्त को शेयर किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 9 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ऑन लाइन फ्रॉड हो गया। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, सच में बहुत अच्छी वीडियो बनाई है। इस तरह ये वीडियो वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026