---Advertisement---

Viral Video: कुत्ते को मार रहा कंगारु एक घूंसे में हुआ चित , देखें कैसे मालिक ने अपने पालतू जानवर की बचाई जान?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है वो अपने पालतू कुत्ते को खूंखार कंगारु से बचाता हुआ दिख रहा है। लड़के का एक घूंसा कंगारु की हालत बिगाड़ कर देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2025 5:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कंगारू अपनी छलांग और रफ्तार के लिए जाना जाता है। वैसे तो कंगारु बहुत ही शांत स्वभाव के माने जाते हैं। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये अपने मजबूत पंजों से हमला करके जान भी ले लेते हैं। इंसानों और जनवरों दोनों पर ये जानलेवा हमला कर सकते हैं। कंगारू से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कंगारु ने कुत्ते को मजबूती से पकड़ा हुआ है। इस दौरान कुत्ता खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। ये शिकारी पालतू डॉग को मारने वाला ही होता है कि, तभी वहां पर एक लड़का आता है और पूरे माहौल को बदल देता है। अब ये वीडियो Social Media पर चर्चाओं में है।

कंगारू से लड़के ने कुत्ते को हैरतअंगेज तरीके से बचाया

इस Viral Video को Nature is Amazing नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कंगारू ने मजबूती से कुत्ते को पकड़ा हुआ है।

Watch Video

वो उस पर हमला करना चाहता है। लेकिन तभी वहां पर एक लड़का आता है और कंगारू के मुंह पर एक घूंसा मार देता है। पंच पड़ते ही कंगारु गुस्से से युवक को देखना शुरु कर देता है। लेकिन वो चाहकर भी लड़के पर हमला नहीं कर पाता है। अब यही वीडियो Social Media पर बार-बार देखा जा रहा है। ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

Viral Video देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

कंगारू के हमले का ये वायरल वीडियो एक्स पर 3 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘सोच रहा हूँ कंगारू कुत्ते के साथ क्या करते? यकीनन, वे कुत्ते को तो नहीं खाते, है ना?’ दूसरा लिखता है, ‘एक घूंसे ने ही कुत्ते को बचा लिया।’ तीसरा लिखता है, ‘कंगारु को देखकर लग रहा है वो कुत्ते को अगवा करने आया था।’ कंगारू के द्वारा कुत्ते को पकड़ना यूजर्स को चकित कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026