---Advertisement---

Viral Video: कर्मा! बस में छेड़ रहे कंडक्टर को लड़कियों ने सिखाया सबक, जमकर चप्पल से की कुटाई

Viral Video: बदतमीज बस कंडक्टर को लड़कियों ने सिखाया सबक।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 10, 2024 12:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को काफी गुस्सा भी आता है। कुछ मामलों में आरोपियों को सजा भी मिलती है, लेकिन उसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। एक बार फिर से इंटरनेट पर एक ऐसा ही Viral Video काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें दो लड़कियां बस कंडक्टर को पीटती हुई नजर आ रही हैं। बस कंडक्टर की इस हरकत को देख लोगों को काफी गुस्सा आ रहा है।

बस कंडक्टर की गंदी हरकत पर बच्चियों ने पीटा

इस Viral Video को एक्स पर अपलोड किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि, बस साइड में खड़ी हुई है और कुछ लड़कियां एक आदमी पर काफी चिल्ला रही हैं और पीट रही हैं। इस दौरान आस-पास भीड़ भी नजर आ रही है। पीटते हुए लड़की ये भी बोल रही है कि, ये सेवा है। आरोपी को दो लड़कियां पीट रही हैं। इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “इस लड़की ने कंडक्टर को सबक सिखाया जो बस के अंदर लड़कियों से बदतमीजी कर रहा था और उन्हें छेड़ रहा था, रत्नागिरी महाराष्ट्र।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, आरोपी साइड में चुपचाप खड़ा है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

इस Viral Video को को एक्स पर 10 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर्स इन बच्चियों की हिम्मत की तारीफ कर रहा है तो वहीं, एक यूजर इस आरोपी को बेल्ट ट्रीटमेंट देने की बात कर रहा है। यूजर्स को बच्चियों के द्वारा लिया गया ये एक्शन काफी पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026