DNP India Hindi

Viral Video: ‘जानें दो ना…’ आर्मी जवान को ड्यूटी पर जाते देख बेटी ने खेला इमोशनल कार्ड, देख आप भी कहेंगे ‘सो क्यूट’

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From Instagram Viral Video

Viral Video: पिता और बेटी का रिश्ता काफी खास होता है। पिता जब कभी घर के बाहर निकलने वाला होता है तब उसके बच्चे किस तरह पीछे पड़ते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर आर्मी जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार जवान की बेटी उसे जिस तरह से रोकती है इसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे सो स्वीट जहां अपने पिता को काम पर जाते हुए देखकर बेटी ने जिस तरह से रिएक्ट किया वह काफी खास है।

Viral Video में ड्यूटी पर जानें के लिए तैयार आर्मी जवान की बेटी ने किया खेला

इस इमोशनल वायरल वीडियो की बात करें तो यहां एक आर्मी जवान अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार बैठा रहता है। वह अपनी बेटी से मिन्नत्तें करते हुए नजर आता है कि ड्यूटी पर जाने दो लेकिन जिद पर अड़ी हुई बेटी को यह नहीं पता होता है कि उसके पिता देश की सेवा के लिए भी है। उन्हें ड्यूटी पर जाना पड़ेगा। वह जिद में होती है और अपने पिता को ड्यूटी पर जाने से रोकती हुई नजर आती है। वायरल वीडियो में शख्स अपनी बेटी को मनाते हुए नजर आता है ताकि उसे वह जाने दे।

वायरल वीडियो में पिता और बेटी की बॉन्डिंग पर आ जाएगा दिल

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे अपनी बेटी की बात की वजह से चाह कर भी आर्मी ऑफिसर ड्यूटी के लिए नहीं जा पा रहा है। छोटी बच्ची जिस तरह से उसे नहीं बोलती है उसने इंटरनेट यूजर्स का भी दिल जीत लिया है। जहां पिता और बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग का लोग जिक्र करते हुए दिखे तो कुछ लोग आर्मी जवान की जिंदगी को लेकर बेबाक होते हुए दिखते हैं। फर्ज और बेटी के प्यार के बीच फंसे हुए पिता को लेकर लोग इमोशनल हो रहे हैं तो इसे देखकर यूजर्स सो स्वीट भी कह रहे हैं। tv1indialive इंस्टाग्राम से शेयर वीडियो पर लोग भावुक होते हुए दिखे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version