---Advertisement---

Viral Video: ‘जानें दो ना…’ आर्मी जवान को ड्यूटी पर जाते देख बेटी ने खेला इमोशनल कार्ड, देख आप भी कहेंगे ‘सो क्यूट’

Viral Video: आर्मी जवान अपने ड्यूटी के लिए तैयार था लेकिन इस सबके बीच उसकी बेटी ने उसे जिस तरह से रोका इसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इस इमोशनल वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया जहां देश और बेटी के फर्ज के बीच पिता फंसा हुआ नजर आता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 24, 2025 2:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिता और बेटी का रिश्ता काफी खास होता है। पिता जब कभी घर के बाहर निकलने वाला होता है तब उसके बच्चे किस तरह पीछे पड़ते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर आर्मी जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार जवान की बेटी उसे जिस तरह से रोकती है इसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे सो स्वीट जहां अपने पिता को काम पर जाते हुए देखकर बेटी ने जिस तरह से रिएक्ट किया वह काफी खास है।

Viral Video में ड्यूटी पर जानें के लिए तैयार आर्मी जवान की बेटी ने किया खेला

इस इमोशनल वायरल वीडियो की बात करें तो यहां एक आर्मी जवान अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार बैठा रहता है। वह अपनी बेटी से मिन्नत्तें करते हुए नजर आता है कि ड्यूटी पर जाने दो लेकिन जिद पर अड़ी हुई बेटी को यह नहीं पता होता है कि उसके पिता देश की सेवा के लिए भी है। उन्हें ड्यूटी पर जाना पड़ेगा। वह जिद में होती है और अपने पिता को ड्यूटी पर जाने से रोकती हुई नजर आती है। वायरल वीडियो में शख्स अपनी बेटी को मनाते हुए नजर आता है ताकि उसे वह जाने दे।

वायरल वीडियो में पिता और बेटी की बॉन्डिंग पर आ जाएगा दिल

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे अपनी बेटी की बात की वजह से चाह कर भी आर्मी ऑफिसर ड्यूटी के लिए नहीं जा पा रहा है। छोटी बच्ची जिस तरह से उसे नहीं बोलती है उसने इंटरनेट यूजर्स का भी दिल जीत लिया है। जहां पिता और बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग का लोग जिक्र करते हुए दिखे तो कुछ लोग आर्मी जवान की जिंदगी को लेकर बेबाक होते हुए दिखते हैं। फर्ज और बेटी के प्यार के बीच फंसे हुए पिता को लेकर लोग इमोशनल हो रहे हैं तो इसे देखकर यूजर्स सो स्वीट भी कह रहे हैं। tv1indialive इंस्टाग्राम से शेयर वीडियो पर लोग भावुक होते हुए दिखे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026