Viral Video: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर जो आदित्य धर के निर्देशन में बनी है यह फिलहाल न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में अपना दबदबा दिखा रही है। कमाई से रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म का खुमार न सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि इसकी आग राज नेताओं तक भी पहुंच चुकी है। जी हां, दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में रणवीर सिंह के धुरंधर के कव्वाली के मुखड़े सुनाकर विपक्ष पर निशाना साधा। वायरल वीडियो में यह वही मुखड़ा है जिसका इस्तेमाल धुरंधर में रीमिक्स के तौर पर किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर फिलहाल शांभवी चौधरी ट्रेंड कर रही है और वीडियो वायरल हो रहा है।
शांभवी चौधरी पर धुरंधर का दिखा लोकसभा में खुमार
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में लोजपा सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि उसी आईने में जिसमें हम विकास और विश्वास दोनों देख सकते हैं, विपक्ष को कुछ नहीं दिखता। मुझे उनके विरोध पर शायरी याद आ रही है, “नाज़-ओ-अंदाज़ से कहते हैं कि जीना होगा, ज़हर भी देते हैं तो कहते हैं कि पीना होगा। जब मैं पीता हूं तो कहते हैं कि मरता भी नहीं, जब मैं मरता हूं तो कहते हैं कि जीना होगा।” इसके साथ ही लोजपा सांसद ने यह भी कहा कि विपक्ष का पूरा सियासी चरित्र दिखाने के लिए यह सिर्फ फिट है।
Viral Video में धुरंधर 2 की वजह से ट्रेंड में आई शांभवी चौधरी
जहां तक वायरल वीडियो की कव्वाली की बात करें तो यह 1960 की फिल्म ‘बरसात की रात’ का है जिसे आदित्य धर के धुरंधर में रीमिक्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। इसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था लेकिन अब धुरंधर का फीवर राजनेताओं के सिर पर भी देखा जा रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है। जब शांभवी चौधरी शायर बनी तो सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जहां कुछ लोग सिर्फ रील्स के लिए लोजपा सांसद का यह पैतरा बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बताने लगे हैं।
धुरंधर 2 का जश्न है जारी
शांभवी चौधरी के इस वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया तो दे रहे हैं लेकिन यह सच है कि धुरंधर के बाद धुरंधर 2 लोग द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और यह 600 करोड़ के करीब कमाई कर चुकी है।






