---Advertisement---

Viral Video:प्यार या बेवकूफी! छोटे बच्चे के साथ पिता MRI मशीन में अंगूठी पहनकर घुसा, देख छिड़ी भयंकर बहस

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिता का इमोशनल करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आदमी अंगूठी पहनकर बेटे के साथ MRI  मशीन में जा रहा है। इसे देख कुछ लोग प्यार बता रहे हैं तो कुछ बेवकूफी कह रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 28, 2026 4:15 अपराह्न | Updated: मार्च 28, 2026 4:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: औलाद के लिए मां-बाप कुछ भी कर जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन जब इसी प्यार के कारण कोई पिता ऐसी चीज कर जाए जो उसकी बेवकूफी बन जाए तो क्या कहेंगे?  सोशल मीडिया पर एक पिता और उसे मासूम बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आदमी बच्चे के साथ  MRI मशीन में टेस्ट कराने के लिए अंदर जा रहा है। ये पल बाप-और बेटे के प्यार को दिखाता है। लेकिन सोचने की बात ये है कि, आदमी ने  अंगूठी पहनी हुई है। आपको बता दें, MRI कराते समय सभी प्रकार की मेटल की चीजों को उतरवाया जाता है। इसका कारण मशीन में लगे चुंबक होते हैं। लेकिन ये जानते हुए भी अस्पताल इस लापरवाही को कर रहा है।

Viral Video: MRI मशीन में बेटे के साथ गया पिता

बेटे के प्रति पिता के प्यार को दिखाता वायरल वीडियो एक्स पर Baliyan नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘मैं अपने आप को ये वीडियो शेयर करने से नहीं रोक सका।

देखें वीडियो

एक पिता का अपनी संतान से प्रेम शब्दों से परे एक्शन में होता है और वही इस वीडियो में है। MRI के जाते बेटे के साथ उसके पिता भी उसे कम्फर्ट देने चले जाते है।’ वीडियो में वह MRI की मशीन में अंगूठी पहनकर जा रहा है। वो अपने बेटे पर कवच की तरह  चिपका हुआ है ताकि  उसे डर ना लगे। लेकिन यहां पर पिता और अस्पताल की तरफ से  बड़ी लापरवाही भी दिख रही है।  मेटल की अंगूठ पहनकर जाना बड़े हादसे को दावत दे सकता है। यही वजह है कि, यूजर्स इसको लेकर सवाल पूछ रहे हैं।  वो अस्पताल का लाइलेंस रद्द कराना चाहते हैं। वही, काफी सारे लोग इसे प्यार नहीं बेवकूफी बता रहे हैं। हालंकि ये घटना कब और कहां की है?   इसकी कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

MRI मशीन में क्यों नहीं पहनकर जा सकते धातु?

MRI मशीन में शक्तिशाली चुंबक लगी होती हैं। ये किसी भी मेटल की चीज को बहुत तेजी से खींचती है। इससे भयंकर चोट लग सकती है। इसके साथ ही स्कैन की रिपोर्ट को भी खराब कर देती है। इसीलिए एमआरआई करते हुए डॉक्टर के द्वारा सभी प्रकार की मेटल की चीजों को उतरवा दिया जाता है। लेकिन इस वीडियो में इसकी लापरवाही देखने को मिल रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026