---Advertisement---

Viral Video: महायुद्ध! फन फैला डरा रहे सांप को नेवले ने दिखाए दिन में तारे, जिंदगी-मौत की सबसे खतरनाक फाइट कैमरे में कैद

Viral Video: सोशल मीडिया पर नेवले और सांप की एक खतरनाक लड़ाई आग की तरह फैल रही है। इसमें नेवला सांप के साथ कुछ ऐसा कर देता है, जिसे देखने वालों को खौफ आ रहा है। ये वायरल वीडियो मन को विचलित कर सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 26, 2025 12:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सांप और नेवले की जानी दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। ये दोनों जब भी एक-दूसरे को देख लेते हैं तो मारकर ही दम लेते हैं। यही वजह है कि, इनकी लड़ाई का अंत ही किसी एक की मौत पर होता है। एक ऐसा ही वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इसमें एक नेवले के सामने सांप फन फैलाकर खड़ा होता है। वो उसे डराने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन तभी वह उस पर हमला कर देता है। इसके बाद दोनों के बीच इतनी खतरनाक लड़ाई होती है, जिसे देखने वाले दंग रह जाते हैं।

सांप और नेवले की खौफनाक फाइट कैमरे में कैद

जिंदगी और मौत के बीच की इस फाइट के Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के Wildlife Uncensored हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1894368819386138836

वीडियो में देखा जा सकता है कि, खुले मैदान में सांप और नेवला आपस में टकरा जाते हैं। इस दौरान Saap खुद को बचाने के लिए फन फैला देता है। तभी नेवले को गुस्सा आ जाता है और वह इस जहरीले फन को अपने मुंह में दबा लेता है और नुकीले दांतों से काटना शुरु कर देता है। इस दौरान सांप काफी तड़प रहा है और खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उसकी गर्दन शिकारी के मुंह में दबी हुई है। काफी देर तक चली इस लड़ाई में सांप लगभग चित हो चुका है। क्योंकि वीडियो काफी छोटा है इसलिए ये कहना मुश्किल है कि, कौन जीता? लेकिन सांप नेवले पर भारी पड़ता हुआ दिख रहा है।

Viral Video को यूजर्स बता रहे खौफनाक

इस Viral Video को 25 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस पर अभी 2 लाख 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘खौफनाक लड़ाई है’। दूसरा लिखता है कि, ‘नेवला काफी खतरनाक होता है’। तीसरा हैरानी से लिखता, ‘ये लड़ाई इतनी डरावनी है लेकिन ये कैमरामैन नहीं डर रहा है।’

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026