---Advertisement---

Viral Video: Mahindra Scorpio N की एक टक्कर नहीं झेल पायी बस! वीडियो में कैद हुई स्कार्पियो की पावर

Viral Video: सोशल मीडिया पर Mahindra Scorpio N और एक बस की टक्कर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग हैरत में हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 25, 2024 2:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी Mahindra की गाड़ियों को ग्राहकों के द्वारा खूब खरीदा जाता है। ऐसा माना जाता है कि, रसूकदार लोग Mahindra Thar और Mahindra Scorpio N सबसे ज्यादा खरीदते हैं। अगर आपके पास भी Mahindra Scorpio N है तो इस वायरल वीडियो (Viral Video) को जरुर देख लीजिए क्योंकि, इसे देखने के बाद आप सुरक्षा को लेकर बेचिंत हो जाएंगे। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें Scorpio N की टक्कर बस से हुई है। हैरत की बात ये है कि, महिन्द्रा की इस गाड़ी के एक झटके को भी बस नहीं झेल सकी। वीडियो को देख लोग इस गाड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

Mahindra Scorpio N की एक टक्कर ने हिला दी बस

इस (Viral Video) को autohelpermarathi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है है कि, Mahindra Scorpio N कार सड़क से गुजर रही होती है तभी उसकी साइड से टक्कर एक बस की हो जाती है। गाड़ी की टक्कर से बस बुरी तरह से हिल जाती है और उसके किनारे का हिस्सा आधा टूट भी जाता है। इस हादसे को देख आस-पास के लोग भी इकठ्ठे हो जाते हैं। ये घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में Scorpio N की टूटी हालत भी देखी जा सकती है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने जैसी स्थिति तो नहीं दिख रही है। लेकिन जिस तरह से महिन्द्रा की गाड़ी ने बस को हिला दिया वो लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

इस (Viral Video) को 4 दिन पहले autohelpermarathi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। ये घटना कब और कहां कि, है इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। वीडियो पर 37 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, अच्छा हुआ Maruti Suzuki की गाड़ी नहीं थी वरना बस के चक्के से नहीं निकलती। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “ये सीन रोहित शेट्टी को किसी मूवी में कॉपी करना चाहिए।”

Mahindra Scorpio N की कीमत और फीचर्स

Mahindra Scorpio N एक बड़ी 7 सीटर कार है। ये 13.85 लाख से लेकर 24.54 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में उपलब्ध है।

फीचरMahindra Scorpio N कार
इंजन1997 cc / 2184 cc पावरफुल इंजन से लैस है।
सेफ्टी रेटिंगसुरक्षा में 5 Star (Global NCAP) की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
फ्यूल वेरियंटPetrol / Diesel फ्यूल वेरियंट में आती है।
ट्रांसमिशन6 Manual / Automatic ट्रांसमिशन से लैस है।
सीट7 सीटें मिलती हैं।
स्पीड165 किमी की स्पीड देती है।
माइलेज14.94 /15.33 किमी का माइलेज देती है।
बूट स्पेस460 लीटर के बड़े बूट स्पेस से लैस है।

Mahindra Scorpio N की इन्हीं खूबियों के कारण इस गाड़ी को खूब खरीदा जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026