---Advertisement---

Viral Video: काटने आ रहे चीते की टांग पकड़कर आदमी ने हवा में घुमाया, पटखनी देख लोग बोले ‘भयंकर बेइज्जती ‘

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीते की टांग पकड़कर घूमाते एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। चीता चाहकर भी कुछ नहीं कर सका।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 25, 2025 6:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: चीता अपनी रफ्तार और ताकत के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि, इंसान हो या फिर कोई अन्य खूंखार शिकारी हो इससे पंगा लेने से बचते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी चीते को इंसान से चित होते हुए देखा है। अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देखा लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें चीते को आदमी ऐसे घूमा रहा है जैसे कि, वो कोई पालतू जानवर हो। वो चीते की टांग पकड़ कर हवा में घूमाते हुए जमीन पर जोर से पटखनी दे देता है। इस वीडियो को देख हर कोई दंग हैं।

चीते को आदमी ने किया चित

चीते का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

देखें वीडियो

लेकिन इसे Devyani Chauhan नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पिंजरे के अंदर दो ट्रेनर है। वो चीते के पास मौजूद हैं। लेकिन तभी अचानक से वो आदमी पर हमला कर देता है। जिसके बाद वहां पर मौजूद दूसरा आदमी चीते की टांग पकड़कर हवा में पहले तो गोल-गोल घूमाता है। इसके बाद वो इसे जमीन पर पटक देता है। इसके बाद दोनों मिलकर चित कर देते हैं। हैरानी की बात ये है कि, चीता चाहकर भी कुछ कर नहीं पाता है।

Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान

इस हौरतअंगेज वायरल वीडियो को एक्स पर 24 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 35000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ओह तेरी ऐसा लग रहा है जैसे कुत्ते से खिलवाड़ कर रहे हैं ।’ दूसरा लिखता है, ‘चीता समाज में भय का माहौल उत्पन्न होगा जो कि आने वाली उनकी नस्लों पर भी असर करेगी।’ तीसरा लिखता है, ‘शर्म से झुक जाएगा सिर चीता समाज का, दो इंसानों से नहीं लड़ पा रहे।’ इस वीडियो को देख यूजर्स दंग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 28, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

CM Himanta Biswa Sarma Video

मार्च 28, 2026

Love Bite Side Effect

मार्च 28, 2026