Viral Video: बच्चों के साथ हैं कारण तो बताइए… वायरल वीडियो में एक शख्स सिर्फ यही कह रहा था और पुलिस उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाती हुई देखी। लोग इस पर सवाल उठाते हुए नजर आए। जहां कुछ लोग पुलिस का साथ देते दिखे तो कुछ लोग इसे जबरदस्ती बताते हुए नजर आए। इस सबके बीच लखनऊ पुलिस ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बता दिया कि आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है। क्यों पुलिस जबरदस्ती शख्स को उठाकर ले जा रही है जब वह अपने परिवार के साथ बाहर खाना खाने के लिए आया था।
बाहर खाना खा रहे शख्स के साथ पुलिस ने क्या किया जिससे मचा बवाल
A man was dragged and arrested by police in Lucknow while having dinner with his wife and young son. He begged them not to misbehave in front of his crying child as officers forcibly took him away.
pic.twitter.com/tCDNYviTdE— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 1, 2026
वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा और यूजर्स यह सवाल उठाने लगे कि आखिर किसी को इस तरह से जबरदस्ती करने हिम्मत पुलिस ने भी क्यों दिखाई। इसकी सच्चाई जानकर आपके भी होश हो जाएंगे क्योंकि लखनऊ पुलिस के मुताबिक वह अपराधी है। जहां तक इस वीडियो को घर के क्लेश चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि “लखनऊ में एक व्यक्ति को पुलिस ने तब घसीट कर गिरफ्तार कर दिया जब वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ खाना खा रहा था।”
शख्स की एक सुनने को तैयार नहीं थी पुलिस
वहीं पुलिस अधिकारी उसे जबर्दस्ती अपने साथ ले जा रहे थे। शख्स रोते हुए बच्चों के सामने उसके साथ बदसलूकी ना करने की अपील की। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा नजर आया। वीडियो में सुना जा सकता है जहां कहा जा रहा है कि भाई यह गलत बात है लेकिन पुलिस यह मानने के लिए तैयार नहीं है और वह शख्स को घसीटते हुए नजर आ रही है।
Viral Video को लेकर पुलिस ने क्या कहा
इस्लाम उर्फ ओलू दुबग्गा में फायरिंग कर प्लाट कब्जा करने में थाना ठाकुरगंज से नामजद वांछित अभियुक्त था, जिसे दि-31.03/1.04.26 को रात्रि में गोमती नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है,पूर्व से अभियुक्त के विरुद्ध 11 अभियोग पंजीकृत है,आरोपी अभियुक्त पूर्व से जिला बदर तथा HSअपराधी है।
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) April 1, 2026
इस पर जब बवाल की शुरुआत हुई तब लखनऊ पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इस्लाम उर्फ ओलू दुबग्गा में फायरिंग कर प्लाट कब्जा करने में थाना ठाकुरगंज से नामजद वांछित अभियुक्त था, जिसे दि-31.03/1.04.26 को रात्रि में गोमती नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है,पूर्व से अभियुक्त के विरुद्ध 11 अभियोग पंजीकृत है,आरोपी अभियुक्त पूर्व से जिला बदर तथा HSअपराधी है।”
फिलहाल इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
