---Advertisement---

Viral Video: ‘जोरू का गुलाम’ कहने वाले दोस्तों को शादीशुदा मर्द ने मारा ताना, देखें कैसे कुंवारे लड़कों की ली फिरकी

Viral Video: शादी के बाद कुंवारे दोस्तों को ताना मारने के लिए शख्स ने वीडियो शेयर किया और कुछ ऐसा कहा जिसे देखकर हंसी नहीं रुकेगी, वीडियो देख यूजर्स भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2026 4:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं शादी का लड्डू जो खाए वह पछताए जो न खाए वह भी पछताए। जहां शादी के बाद अक्सर लोगों को जोरू का गुलाम, शादी करके फंस गया यार, शादी नहीं बर्बादी जैसे टिप्पणी करते हुए देखा होगा इस वायरल वीडियो मे हाल ही में शादी करने वाले शख्स ने अपने कुंवारे दोस्त को कुछ इस तरह से ताना मारा कि देखकर शायद आपकी भी बोलती बंद हो जाएगी। वहीं वीडियो में अपने घर के फ्रिज के वीडियो को शेयर कर अपने कुंवारे दोस्तों का मजाक जिस तरह से वायरल वीडियो में लड़के ने बनाया वह चर्चा में है।

फ्रीज दिखाकर वायरल वीडियो में कुंवारी लड़के पर शख्स ने किया वार

@rose_k01 X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ लिखा गया नए-नए शादीशुदा लड़के ने कुंवारों को ताना मारा। अपने फ्रीज का वीडियो शेयर किया जिसने दिखाया गया कि उसकी पत्नी ने खाने के डब्बे से देखकर कटे हुए फलों तक को कितने व्यवस्थित तरीके से रखा है। वीडियो में लड़का यह कहते हुए नजर आता है कुंवारे लड़के शादीशुदा दोस्तों को यह कहकर चिढ़ाते हैं कि अरे जोरू का गुलाम तो बताना जरा कभी अपने फ्रिज में देखा है योगर्ट। इसके साथ ही लड़का अपने फ्रिज के हर एक चीज को दिखाता है जहां खाने से लेकर फल रखे हुए हैं।

Viral Video को लेकर मजे ले रहे लोग

वायरल वीडियो में शादीशुदा लड़का प्रोटीन भी दिखाता है। वह कहता है, “कभी तूने फ्रूट्स ऐसे काट कर रखे हैं बताना जरा। कभी अपनी जिंदगी में रखे हैं धोके ऐसे सजा के।” वह कहता है कि गर्मी आ रही है पूरा ख्याल। यह वायरल वीडियो अलग-अलग प्लेटफार्म पर खूब शेयर किए जा रहे हैं जिसे 94 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोग टिप्पणी कर रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा, “मैं मैगी खाकर जिंदा रह लूंगा पूरी जिंदगी आजादी नहीं दूंगा।” एक ने कहा 2 दिन की चांदनी। एक ने लिखा भाई उससे पहले वह जो झाड़ू पोछा और कपड़े धो कर आए हो खुद के और भाभी जी के वह भी तो बताना था। एक ने लिखा मर्द पर्सनल हो रहा है।

वहीं वायरल वीडियो को लेकर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now