---Advertisement---

Viral Video: इंडिगो की फ्लाइट रद्द होते ही मीम्स की आई बाढ़, वीडियो देख यूजर बोला’ ये धोखा नहीं देगा… ‘

Viral Video: इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से परेशान हुए लोगों के लिए इंडिगो का सस्ता और टिकाऊ ओटो आ गया है। ये दुबई तक की सैर करा सकता है। सोशल मीडिया पर एआई इंडिगो ओटो का वीडियो काफी देखा जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 9, 2025 2:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जब से पायलट के टाइम टेबल को लेकर नियम बदले हैं तब से भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो विवादों में फंस गई है। 1000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द होने से नेशनल और इंटरनेशनल यात्री मुसीबत का सामना कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइन का काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। कभी यात्रियों की समस्या को देखते हुए रील बना दी जाती है तो कभी ओटो को ही फ्लाइट बना दिया जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है जो 10 और 20 रुपए में मुम्बई से लेकर दुबई तक की यात्रा कर रहा है।

इंडिगो फ्लाइ ट नहीं इंडिगो ओटो से करें यात्रा

ये वायरल वीडियो एक्स पर Ayesha Khan नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘लो भाई मार्केट में अब इंडिगो ऑटो वाला भी आ गया है मैं तो कहती हूं सारे इंडिगो के यात्री इसके अंदर बैठ जाए आपका क्या ख्याल है ?’ वीडियो एआई से बनाया गया है। जिसे बीच मार्केट में उड़ाया जा रहा है।

देखें वीडियो

ओटो में बैठा आदमी देश के तमाम बड़े शहरों का किराया बता रहा है। इसके साथ ही हवा में भी उड़ रहा है। इंडियो फ्लाइट का मजाक उड़ाता ये एआई ओटो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

इस फनी वायरल वीडियो को एक्स पर 9 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 15000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इंडिगो ऑटो में बैठेंगे तो कम से कम देरी का इल्जाम मौसम पर नहीं ड्राइवर पर लगेगा ।’ दूसरा लिखता है, ‘ये तो कमाल हो गया इंडिगो के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। तीसरा लिखता है, ‘इंडिगो फ्लाइट में जगह न मिले तो इंडिगो ऑटो सही है कम किराया, तेज़ बोर्डिंग और कोई फ्लाइट कैंसिल का डर नहीं। यात्री भी खुश, पायलट भी फ्री।’ इस एआई वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026