---Advertisement---

Viral Video: चमत्कार! गर्लफ्रेंड के घर पकड़ा गया लड़का तो पिटने की आई नौबत, फिर सरकारी नौकरी ने ऐसे किया कमाल

Viral Video: बेटी के रूम में पकड़ा गया सरकारी नौकरी वाला शख्स, देख पिता ने किया कुछ ऐसा जिसकी वजह से चर्चा में है यह वीडियो। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2024 6:07 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सरकारी नौकरी जिसे समाज में काफी तबज्जो दिया जाता है। यहां सरकारी नौकरी पाने की चाहत में लोग काफी मेहनत भी करते हैं और अगर किसी को सरकारी नौकरी हाथ ना मिले तो समाज से ताने भी सुनने पड़ते हैं। क्या कभी आपने ऐसा देखा है कि सरकारी नौकरी लगने के बाद गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर के लोगों की परमिशन की जरूरत नहीं होती है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको माजरा साफ समझ में आ जाएगा। आप भी यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह है सरकारी नौकरी की ताकत। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं और जमकर मजे भी ले रहे हैं।

कमरे में छिपा नजर आया बेटी का बॉयफ्रेंड

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक पिता अपनी बेटी को दरवाजे खोलने के लिए कहता है और जब बेटी दरवाजा खोलती है तो वह कमरे में छिपे शख्स को ढूंढने लगता है। वह यह कहते हुए नजर आता है कि यहां पर कौन था किसी की तो आवाज आ रही थी। इस पर बेटी कहती है कोई नहीं लेकिन तभी पिता की नजर छिपे हुए बॉयफ्रेंड पर जाती है। वह बाल पकड़कर उसे बाहर निकालता है लेकिन इससे पहले कि पिता कुछ करता बेटी बता देती है कि इसके पास सरकारी नौकरी है। जहां बाप पहले उस शख्स की पिटाई करने वाला होता है लेकिन सरकारी नौकरी का नाम सुनते ही उसका रिएक्शन देखने लायक है।

पिता को आया बेटी के बॉयफ्रेंड पर प्यार

जब बेटी अपने पिता को यह बताती है कि वह सरकारी नौकरी वाला है तो पिता चौंक जाता है। वह बेटी से चाय बिस्किट लाने के कहती है और यह कहता है कि अकेले आए हो अगली बार आओ तो अपने माता-पिता को भी साथ में लाना। बाकी की बातें उनके साथ ही करेंगे।” सिर्फ सरकारी नौकरी की ताकत देख आपको भी झटका लगेगा। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

लोग कर रहे ताबड़तोड़ कमेंट

यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और इस पर 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। __harshu__0077 इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अभी कॉफी बना दो दामाद जी के लिए तो दूसरे ने कहा सरकारी नौकरी की ताकत।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026