---Advertisement---

Viral Video: मोए-मोए! वरमाला पहना रहे दूल्हे पर भड़की दुल्हन, डांट सुनते ही स्टेज छोड़ के भागा, क्या सही टाइम पर बच गया?

Viral Video: वरमाला के समय दूल्हे को डांटती हुई दुल्हन का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2024 7:30 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी के दिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं और पानी की तरह खूब पैसा भी बहाते हैं। लेकिन कभी-कभी ये ही शादी बर्बादी जैसी लगने लगती है। यही कारण है कि, काफी सारे लोग शादी के बाद पछताते हैं और सोचते हैं कि , काश शादी वाले दिन भाग गए होते तो ऐसा जीवनसाथी ना मिलता। ये बात हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हन वरमाला के समय अपने नए नवेले दूल्हे पर भड़क गई है सभी रिश्तेदारों के सामने उसकी बेइज्जती करने लगी, दुल्हन के तेवर देखकर दूल्हे ने स्टेज छोड़ दिया।

स्टेज पर दूल्हे की दुल्हन ने लगाई जमकर क्लास

इस बेहद हैरतअंगेज घटना को उस समय कैमरे में कैद किया गया, जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने के लिए पहुंचे। तभी अचानक से वरमाला डाल रहे दूल्हे पर लड़की का गुस्सा फूट पड़ता है और वो बिना किसी से डरे जोर-जोर से दूल्हे पर चिल्लाने लग जाती है और वरमाला दूल्हे को दे देती है। नई दुल्हन के बर्ताव से बेखबर दूल्हा कुछ देर तक तो समझ ही नहीं पाता है उसके साथ क्या हुआ है? मामले की गंभीरता को देखते हुए दूल्हा स्टेज से उतरने में ही समझदारी समझता है और जाने लगता है। दूल्हे को शायद लगता है कि, शादी से पहले ये हाल कर रही है शादी के बाद क्या करेगी, लेकिन तभी कुछ रिश्तेदार उसे समझाने लग जाते हैं।

Viral Video में दिखी दूल्हे की प्रतिक्रिया

वीडियो में सुना जा सकता है कि, कुछ लोग दूल्हे को दोबारा से स्टेज पर चढ़ने के लिए बोल रहे हैं लेकिन लड़का काफी डरा हुआ है। इस दौरान दूल्हन इस दूल्हे को काफी गुस्से में भी देख रही है। इस वीडियो को Marwadi Music Company नाम के Youtube चैनल पर 5 साल पहले अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 53 लाख व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now