---Advertisement---

Viral Video: मॉनिटर लिजर्ड ने एक ही झटके में जहरीले कोबरा की निकाली चीखें, देखें जिंदगी-मौत की जंग का कौन बना विनर?

Viral Video: सोशल मीडिया पर मॉनिटर लिजर्ड और कोबरा सांप की लड़ाई का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छिपकली ने सांप को गर्दन के नीचे वाले हिस्से पर हमला किया हुआ है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 15, 2025 1:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी स्थितियां ऐसे पलटती हैं कि, शिकारी खुद ही शिकार हो जाते हैं। ये बात हो सकता है कि, आपने कई बार सुनी हो लेकिन अब अपनी ही आंखों से देख भी लीजिए। सोशल मीडिया पर एक जिंदगी और मौत के बीच जंग करते मॉनिटर लिजर्ड और कोबरा सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छिपकली ने जहरीले नाग के गले के नीचे वाले हिस्से पर हमला किया हुआ है। वो अपने दांतों को मजबूती से गड़ाए हुए है। इस दौरान कोबरा सांप सिर्फ मुंह खोलकर चीख और चिल्ला रहा है। लेकिन उसका जहर भी काम नहीं कर रहा है। कोबरा का साइज काफी बड़ा है।

मॉनिटर लिजर्ड और कोबरा सांप की खौफनाक लड़ाई

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Nature Chapter नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, जहरीली छिपकली ने कोबरा सांप गले पर अपने दांत गड़ाए हुए है। इस दौरान वो सिर्फ तड़प रहा है। हालांकि वो लिजर्ड पर हमला भी कर रहा है। लेकिन छिपकली के सामने वो बेबस हो चुका है। वीडियो काफी छोटा है। इसका अंत तो नहीं है, इसलिए ये कहना मुश्किल है कि, किसकी जीत हुई? लेकिन इस लड़ाई में लिजर्ड ने कोबरा सांप की हालत खराब की हुई है। इस दौरान सांप बेबस नजर आ रहा है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा दंग

जिंदगी और मौत की लड़ाई का ये हैरतअंगेज वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Nature Chapter नाम के एक्स हैंडल पर 14 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 6 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। अधिकतर यूजर्स इस लड़ाई को देखकर हैरत में हैं। क्योंकि दोनों ही शिकारी एक-दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skin Care

मार्च 2, 2026

Healthy Hair

मार्च 2, 2026

US F 15

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

Elvish Yadav

मार्च 2, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 2, 2026