---Advertisement---

Viral Video: गौ माता की ममता! बिना भेदभाव गाय ने सूअर को पिलाया दूध, अद्भुत दृश्य देख भावुक हो जायेगा मन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। वह सूअर को दूध पिला रही है। इस नजारे को देख लोग दंग हैं। यही वजह है कि, वह गौ माता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गाय ने अपनी ममता से फैंस का दिल जीत लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 25, 2025 5:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गौ माता की ममता की जितनी तारीफ की जाए उतना ही कम है। यही वजह है कि, गाय को पूजा जाता है और सम्मान दिया जाता है। गाय के प्यार और ममता से भरे एक वायरल वीडियो देख यूजर्स का मन भावुक हो गए हैं। इस वीडियो में गाय अपने बछड़े को नहीं बल्कि सूअर को अपना दूध पिला रही है। हैरानी की बात ये है कि, भूख से तड़प रहा सूअर बिना डरे गौ माता का दूध पी रहा है। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स गाय को सलाम करने लगे हैं।

गाय ने सूअर को पिलाया दूध

गाय के इस दिल जीत लेने वाले Viral Video को raj_jeksa_meghwanshi5252 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 22 दिसंबर 2024 को अपलोड किया गया था।

Watch Video

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बीच सड़क पर गौ माता खड़ी हैं और एक बड़ा सा सूअर खुश होते हुए दूध पी रहा है। गाय को सूअर अपनी मां समझ रहा है और आराम से बिना किसी डर के पेट भर रहा है। इस दौरान गाय भी एक मां की तरह व्यवहार करते हुए सूअर पर प्यार लुटा रही है। गाय की इस ममता को देख लोग भावुक हो गए हैं।

Viral Video देख यूजर बोला ‘मां ने अपना फर्ज निभाया’

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध तो नहीं है लेकिन ये यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है। खास बात ये ही कि, गाय जिस तरह से सूअर पर ममता लूटा रही है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को देख यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘मां ने अपना फर्ज निभाया’। दूसरा लिखता है कि, ‘पिछले जन्म का रिश्ता’। तीसरा लिखता है कि, ‘सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल इंसान पेश नहीं कर सका पर पशुओं ने कर दी।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

सितम्बर 7, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026

H1N1

सितम्बर 6, 2026