---Advertisement---

Shahjahanpur Viral Video: स्कूल में महिला शिक्षिका को छेड़ता था प्रिंसिपल, पति ने विरोध किया तो मास्टर साहब ने सरेआम कूटा, चिखती रही टीचर

Shahjahanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल पर आरोप लग रहा है कि, वह स्कूल की शिक्षिका को छेड़ता था। इस विवाद को लेकर मास्टर ने टीचर के पति को कूट दिया। शाहजहांपुर वायरल वीडियो अब वायरल हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 25, 2025 4:43 अपराह्न

Shahjahanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Shahjahanpur Viral Video: अभी चित्तौरगढ़ के अश्लील प्रिंसिपल का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि, अब एक और प्रधानाचार्य का वीडियो वायरल हो गया। ये वीडियो मारपीट का है। इसमें दावा किया जा रहा है कि, Principal साहब अपने ही स्कूल की महिला शिक्षिका के पति को पीट रहे हैं। इसके साथ ही ये भी निकलकर सामने आ रहा है कि, टीचर ने पहले से ही मास्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया हुआ है। जब महिला शिक्षिका को उसका पति स्कूल छोड़ने आया तो स्कूल के हेड को इतना गुस्सा आया कि, महिला के पति की पिटाई अन्य लोगों के साथ मिलकर कर दी। ये शाहजहांपुर वायरल वीडियो काफी हैरान कर रहा है।

महिला शिक्षिका के पति को प्रिंसिपल ने लोगों के साथ मिलकर पीटा

स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा महिला शिक्षिका के पति की पिटाई के Shahjahanpur Viral Video को भारत समाचार | Bharat Samachar नाम के मीडिया चैनल ने एक्स पर अपलोड किया है।

Watch Post

https://twitter.com/shahjahanpurpol/status/1883092395593707544

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “शाहजहांपुर के सिधौंली थाना क्षेत्र के लधौली गांव में एक शिक्षिका और उनके पति की पिटाई का मामला सामने आया है। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि बेसिक स्कूल के प्रिंसिपल सुमित पाठक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित शिक्षिका और उसके पति की पिटाई की। पीड़ित पति अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने गया था, तभी यह घटना घटी। शिक्षिका ने पहले ही प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके चलते यह विवाद बढ़ा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।”

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं। इसके साथ ही महिला चिल्ला रही है। आस-पास काफी सारे लोग हैं जो कि, आदमी को बेरहमी से पीट रहे हैं।

Shahjahanpur Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

शाहजहांपुर वायरल वीडियो को 25 जनवरी यानी की आज ही एक्स पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 4 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को लेकर एक्शन लिया है और इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा है कि, “प्रकरण में थाना सिंधौली पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया गया ।” वीडियो को देख यूजर्स मामले पर कार्रवाई करने को बोल रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026