---Advertisement---

Satendra Soni: ‘लापता लेडीज’ के इस एक्टर को पैसे मांगने पर निर्देशक ने दी खतरनाक धमकी, रोते-बिलखते देख इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लोग लगा रहे वाट

Satendra Soni: लापता लेडीज , महारानी और फिल्मों में अपने किरदार से लोगों के दिल को चुराने वाले एक्टर से काम करवाने के बाद उन्हें पैसे नहीं दिए गए। इसके बाद वह कैमरे पर रोते हुए नजर आए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2026 3:32 अपराह्न

Satendra Soni
Follow Us
---Advertisement---

Satendra Soni: लापता लेडीज, महारानी जैसी कई फिल्मों और सीरीज में अपने किरदार से लोगों के बीच चर्चा में रहने वाले एक्टर अचानक सुर्खियों में आ गए। जी हां हम बात कर रहे हैं सतेंद्र सोनी की जिन्होंने लापता लेडीज में अपने छोटू वाले किरदार से खूब सुर्खियां बटोरे थे। क्या आपको पता है कि फिलहाल वह मुसीबत से लड़ रहे हैं क्योंकि लगभग 10 दिन की शूटिंग करने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं दिए गए। जब उन्होंने अपने पैसे की मांग की तब उन्हें धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर रोते हुए नजर आए। ऐसे में यूजर्स इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की छीछालेदर करने लगे हैं।

Satendra Soni के साथ हुआ शॉकिंग व्यवहार

सतेंद्र सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया और इस दौरान वह कैमरे पर रोते हुए दिखाई देते हैं। किसी के मेहनताना को इस तरह से छीनना निश्चित तौर पर शर्मनाक है ऐसा लोगों का मानना है। वहीं इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “नमस्ते मेरा नाम सतेंद्र सोनी है मै एक्टर हूं मै मैहर मध्य प्रदेश फिल्म पेड़ पालकी की शूटिंग के लिए गया था जिसके डायरेक्टर प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र सिंह है जिन्होंने “अजमेर 92” भी बनाई थी इन्होंने मुझे मात्र 50,000 रुपये एडवांस भेजकर शूटिंग पर आने को बोला, और बाकी का पेमेंट शूट के दौरान करने को बोला था मेरा कुल 10 दिन का काम था जिसमें से मैने 7-8 दिन दिन शूट कर चुका था।

पेमेंट की बजाय सतेंद्र सोनी को इस तरह किया गया जलील

वही सतेंद्र सोनी ने आगे कहा कि “इन्होंने मुझे कुछ भी पेमेंट नहीं दिया था, वहां मैने यूनिट में लोगों की बाते सुनी कि किसी को भी पेमेंट नहीं मिला था, जब मैने पेमेंट की बात की तो मेरा पैकअप कर दिया और मुझे धमकाने लगे ओर बोला की तुम 10 मिनट में होटल चेक आउट कर दो होटल मै दिखना नहीं चाहिए नहीं तो मारेंगे। उनकी पत्नी प्रगति चौहान जो कि फिल्म की हीरोइन थी मुझे गंदी गंदी गालियां देने लगी। और जब मैं डर कर होटल चेक आउट करने लगा तो मेरे साथ “श्री धर दुबे और पंकज शर्मा भी आ गए।” बाद में एक्टर ने एक वीडियो को पोस्ट किया और बताया कि वह मुंबई पहुंच चुके हैं और इस दौरान पुलिस ने उनकी मदद की।

लोगों का फूटा फ़िल्म इंडस्ट्री पर गुस्सा

इसके साथ ही सतेंद्र सोनी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मानो हड़कंप मचा दिया है। लोगों का कहना है कि बड़े स्टार्स को 50 करोड़ एडवांस में दिया जाता है लेकिन इन छोटे स्टार्स को 50000 देने के बाद उनकी कमाई तक नहीं दी जाती है शर्मनाक है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का हाल कुछ लोग FWICE से इस पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shakeela

अगस्त 13, 2026

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

Pawan Singh

अगस्त 13, 2026

7 Dogs

अगस्त 13, 2026

Elvish Yadav

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026