---Advertisement---

Viral Video: बेटे को तैराकी का होशियरचंद बनाने के लिए मां ने की क्रूर हरकत, देखें कैसे नन्हें बच्चे को जान के पड़े लाले?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक महिला और उसके बच्चे का हैरान करने वाला मामला वायरल हो रहा है। मां अपने बच्चे को  तैराकी में एक्सपर्ट बनाने के लिए ऐसा कांड करती है जिसे देखने वालों की रुह  कांप जाती है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 14, 2026 12:49 अपराह्न | Updated: अप्रैल 14, 2026 2:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  हर माता-पिता चाहते हैं कि, उनका बच्चा आगे बढ़े। इसके लिए वो उसका स्किल बढ़ाने पर काफी काम भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी बच्चों को सबसे एक्सपर्ट बनाने के लिए क्रूरता की हदें पार कर जाते हैं। इस तरह की घटनाएं आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन यकीन मानिए ऐसी मां शायद ही आपने कभी देखी होगी , जो बच्चे को तैराकी सिखाने के लिए उसकी जान को ही आफत में डाल देती है। इस घटना का वीडियो मन को विचलित करने वाला ही। इसके साथ ही मां की ममता पर सवाल उठाने वाला भी है।

मां ने बच्चे की जान जोखिम में डाली

मां और बच्चे का ये हैरान करने वाला वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे शंकरसिंह परमार नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लुखा है कि, ‘देखिए एक मां अपने छोटे से बच्चे को किस तरह से पानी में तैरना सीख रही है हालांकि इतने छोटे बच्चों को इस तरह से तैरना सीखना बहुत रिक्स है पर आजकल जो हादसे हो रहे हैं उनको देखते हुए जरूरी भी है।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला किस तरह से अपने बच्चे को स्विमिंग पुल में खींच रही है और उसकी जान को जोखिम में डाल रही है। महिला की ये हरकत बच्चे की जान ले सकती थी।  गनीमत रही कोई हादसा नहीं  हुआ?

Viral Video देख यूजर्स क्या बोले?

महिला के द्वारा बच्चे को इस तरह तैराकी सिखानी का तरीका बहुत ही डरावना है। इस वायरल वीडियो को 13 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पर 7400 से ज्यादा व्यूज आ टुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘छोटे बच्चों को तैरना सिखाना जरुरी है लेकिन उनकी सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए।’ दूसरा लिखता है, ‘अद्भुत मां का साहस’, तीसरा लिखता है, ‘बच्चे को पानी में सिखाना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है लेकिन अगर सही निगरानी और सेफ्टी के साथ हो तो फायदेमंद भी है।सबसे जरूरी है कि सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026