Viral Video: बच्चा कितना ही बड़ा क्यों ना हो जाए , लेकिन मां का जुड़ाव हमेशा उससे बना रहता है। वो बच्चे को जब दूर जाता हुआ देखती है तो उसका कलेजा फट जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपने बेटे को अच्छे भविष्य के लिए बाहर भेज रही है। इस दौरान वो बेहद भावुक है और फूट-फूटकर रो रही है। महिला की हालत और बेबसी यूजर्स को काफी प्रभावित कर रही है। इस वीडियो में मां और बेटे का रिश्ता साफ देखा जा सकता है।
बेटे से अलग होते ही फूट-फूटकर रोने लगी मां
बेटे से अलग होती मां के वायरल वीडियो को Ayesha Majid Khan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक मां ने अपने बेटे को पाल -पोस कर बड़ा किया और बेटा कमाने के लायक हो गया।
देखें वीडियो
एक मां ने अपने बेटे को पाल पोस कर बड़ा किया और बेटा कमाने के लायक हो गया
जब बेटा दूसरे देश कमाने के लिए जा रहा था और वह पहली बार अपनी मां से दूर जा रहा था
मां उसको एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गई और उससे आखरी बार मिलने लगी
मां ने बेटे को गले लगा लिया क्योंकि वह अकेले…Real news https://t.co/pULCbg9E67
— Ayesha Majid Khan (@Ayesha786Majid) September 9, 2026
जब बेटा दूसरे देश कमाने के लिए जा रहा था और वह पहली बार अपनी मां से दूर जा रहा था। मां उसको एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गई और उससे आखरी बार मिलने लगी। मां ने बेटे को गले लगा लिया।’ इस दौरान महिला काफी भावुक है और बेटे से अलग होते हुए काफी रो रही है। उसकी चिंता और बेबसी आंखों और आंसूओं में साफ देखी जा सकती है। ये पल काफी इमोशनल है।
Viral Video यूजर्स को कर रहा प्रभावित
मां और बेटे के प्योर रिश्ते को दिखाते इस वायरल वीडियो को एक्स पर 9 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 4.17 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘ये पल मां के लिए काफी कठिन है।’ दूसरा लिखता है, ‘यह बहुत मुश्किल समय होता है एक मां के लिए, जब उसका बेटा है उसको छोड़ करके उससे दूर जाता है कमाने के लिए’। तीसरा लिखता है, ‘शायद मां जैसा इंसान इस दुनिया में कोई और होगा’।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
