---Advertisement---

Viral Video: बेटे को जाता देख बिलबिला उठी मां, बेबसी देख निकल पड़ेंगे आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर मां और बेटे का एक दिल छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  बेटा कहीं बाहर जा रहा है, जिसे देख मां बिलख -बिलख कर रो रही है। इस पल ने लोगों को भावुक कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 10, 2026 4:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  बच्चा कितना ही बड़ा क्यों ना हो जाए , लेकिन मां का जुड़ाव हमेशा उससे बना रहता है। वो बच्चे को जब दूर जाता हुआ देखती है तो उसका कलेजा फट जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपने बेटे को अच्छे भविष्य के लिए बाहर भेज रही है। इस दौरान वो बेहद भावुक है और फूट-फूटकर रो रही है। महिला की हालत और बेबसी  यूजर्स को काफी प्रभावित कर रही है। इस वीडियो में मां और बेटे का रिश्ता साफ देखा जा सकता है।

बेटे से अलग होते ही फूट-फूटकर रोने लगी मां

बेटे से अलग होती मां के वायरल वीडियो को Ayesha Majid Khan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक मां ने अपने बेटे को पाल -पोस कर बड़ा किया और बेटा कमाने के लायक हो गया।

देखें वीडियो

जब बेटा दूसरे देश कमाने के लिए जा रहा था और वह पहली बार अपनी मां से दूर जा रहा था। मां उसको एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गई और उससे आखरी बार मिलने लगी। मां ने बेटे को गले लगा लिया।’  इस दौरान महिला काफी भावुक है और बेटे से अलग होते हुए काफी रो रही है। उसकी चिंता और बेबसी आंखों और आंसूओं में साफ देखी जा सकती है। ये पल काफी इमोशनल है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा प्रभावित

मां और बेटे के प्योर रिश्ते को दिखाते इस वायरल वीडियो को एक्स पर 9 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 4.17 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘ये पल मां के लिए काफी कठिन है।’ दूसरा लिखता है, ‘यह बहुत मुश्किल समय होता है एक मां के लिए, जब उसका बेटा है उसको छोड़ करके उससे दूर जाता है कमाने के लिए’। तीसरा लिखता है, ‘शायद मां जैसा इंसान इस दुनिया में कोई और होगा’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026