---Advertisement---

Viral Video : सास ने खोली खाना बनाने वाली बहू की पोल, जानें बेटे की क्यों की बंदर और चूहे से तुलना?

Viral Video : सोशल मीडिया पर सास-बहू और बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें महिला अपने बेटे के लिए कुछ ऐसा बोल देती है, जिसे सुनकर वह सन्न रह जाता है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 20, 2024 7:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक सास-बहू और उसके बेटे का फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस Viral Video में सास ने इशारों-इशारों में अपने बेटे की इस तरह से बेइज्जती कर दी, जिसे सुनने के बाद बहू के चेहरे पर तो खुशी आ गई लेकिन ,बेटे के चेहरे का रंग उतर गया. ये एक कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा बनाया गया फनी वीडियो है. इसमें सास-बहू और उसके बेटे को दिखाया गया है. महिला अपने बेटे की तुलना बंदर और चूहे से कर रही है.

सास ने की बहू के सामने बेटे की बेइज्जती

इस फनी वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला रसोई में खड़ी हुई है. तभी वहां पर बेटे की एंट्री होती है और वह पूछता है कि, मम्मी एक बात बताओ पत्नियां अपने पतियों से पहले खाना क्यों नहीं खाती हैं? इस पर उसकी मां बोलती है, बेटा वैज्ञानिक जो दवाई बनाते हैं, वो सबसे पहले बंदरों और चूहों को टेस्टिंग के लिए देते हैं, ये सुनते ही बहू की हंसी छूट पड़ती है, वहीं लड़का सन्न रह जाता है. इस फनी वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर ने बहुत ही मेजदार तरीके से बनाया है.

Viral Video देख मजे ले रहे लोग

इस Viral Video को prateekbhardwaj09 नाम के इंस्टाग्राम नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है. इसे 2 अक्टूबर को अपलोड किया गया है, वीडियो पर अब तक 90 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके है. इस वीडियो को देख लोग काफी मजे ले रहे हैं. वीडियो को देख यूजर्स भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है, ” इतना सच भी नहीं बोलना था.” “क्या बात कही है आपने”?

ये फनी वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026