---Advertisement---

Viral Video: सियार से बछड़े को बचाने में बेबस हुई मां, दूसरी गाय ने ऐसे साथ देकर बचाई जान, वीडियो भावुक कर रहा

Viral Video: एक्स पर एक गाय का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने बच्चे को सियार से बचाने की काफी कोशिश करती है लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जो कि, वायरल हो जाता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 11, 2024 1:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां की ममता से भरा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गाय ने अपने बच्चे को सियार (Jackal) से बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन वह चाहकर भी सियार को नहीं हटा सकी। फिर अचानक से बेबस हुई मां के साथ कुछ ऐसा होता है जो कि, वायरल हो जाता है। दरअसल, एक गाय के छोटे बच्चे पर सियार हमला कर देता है। इस दौरान गाय (Cow) अपने को बछड़े को बचाने की काफी कोशिश करती है लेकिन वह सियार के सामने बेबस हो जाती है।

क्या हुआ जब गाय के बच्चे पर अचानक से सियार ने किया हमला?

इस सियार के हमले (Jackal Attack Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक सियार बार-बार छोटे से बछड़े पर हमला कर रहा है। इस दौरान गाय अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन सियार के हमले को वह रोक नहीं पा रही है। इस दौरान गाय की बेबसी साफ देखी जा सकती है। कुछ देर तक ऐसा ही चलता रहता है। लेकिन इसके बाद अचानक से एक दूसरी गाय दौड़ते हुए आती है और गाय की मदद करके शिकारी सियार को भगा देती है। ये पूरी घटना कोई कैमरे में कैद कर लेता है जो कि, अब वायरल हो रही है।

Viral Video भावुक कर देगा

इस गाय के वायरल वीडियो (Cow Viral Video) को एक्स पर 11 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 56 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘मां-बाप हमेशा अपने बच्चों की रक्षा करते हैं’। वहीं, दूसरा यूजर इस गाय को मजबूर बता रहा है। ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026