---Advertisement---

Viral Video: ‘मेरे देश का झंडा..’ तिरंगे को देख नेपाली के तन-बदन में लगी आग, भारतीय स्वाभिमान के अपमान का वीडियो देख भड़के लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नेपाली युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने देश में भारतीय तिरंगे का विरोध करता है और इंडियंस से उसे हटाने को बोल रहा है। पड़ोसी देश से आए इस वीडियो को देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 10, 2025 4:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पड़ोसी देश नेपाल से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां पर एक नेपाली युवक ने भारतीय बाइक सवार लड़कों से तिरंगे को हटाने को कहा है। इस दौरान इंडियन युवक लगातार मना करते है । लेकिन नेपाल का लोकल युवक इसका कड़ा विरोध करता रहा। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। कुल लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो कुछ लोग नेपाल के लोगों का विरोध कर रहे हैं।

नेपाल में भारतीय तिरंगे का अपमान

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है ? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में दो भारतीय ट्रैवर्स दिख रहे हैं। उनके हाथ में भारतीय तिरंगा है। तभी वहां पर एक नेपाली लड़का आता है वो झंडे को उतारने को बोलता है। लेकिन वो मना कर देते हैं। युवक बोलते हैं ये हमारे देश का झंडा है। उन्हें इससे बहुत प्यार है। वो इसे नहीं हटाएंगे। तभी वहां पर एक और नेपाली महिला आती है जो भारतीय युवकों का सपोर्ट करती है। इसके साथ ही उन्हें वहां से जाने के लिए बोलती है। लेकिन नेपाली युवक लगातार भारतीय तिरंगे का विरोध करता रहता है।

Viral Video देख यूजर्स बोले स्क्रिप्टेड

इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर 10 दिसबंर को अपलोड किया गया है। इस पर 65000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘नेपाल धीरे-धीरे बांग्लादेश बनता जा रहा है।’ दूसरा लिखता है, ‘यही लोग इंडिया में आकर जॉब ढूंढते हैं और इंडिया के फ्लैग से इतनी प्रोब्लम भी है।’ वहीं, तमाम सारे लोग इसे फsक और स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। इस वीडियो की सत्यता की हम पुष्टी नहीं करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर नेपाल का काफी विरोध हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 4, 2026

Weight Loss

मई 4, 2026

Viral Video

मई 4, 2026

Viral Video

मई 4, 2026

Viral Video

मई 4, 2026

Tripti Dimri

मई 4, 2026