---Advertisement---

Viral Video: ‘मेरा हिंदी बहुत सुंदर..’ भाषा विवाद के बीच तमिल पायलट ने टूटी-फूटी हिंदी से जनता को बनाया फैंन सुनते ही दिल हो जाएगा खुश

Viral Video: सोशल मीडिया पर टूटी-फूटी हिन्दी बोलते एक तमिल पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स का दिल खुश हो गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 22, 2025 5:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जहां देश में हिन्दी- मराठी के साथ तमिल और हिन्दी विवाद चल रहा है और भाषा के मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ फ्लाइट में टूटी-फूटी हिन्दी बोलकर एक तमिल पायलट ने लोगों का दिल जीत लिया है। वो जिस तरह से अपनी हिन्दीं को सुंदर बता रहा है और लोगों से बात कर रहा वो सीधे दिल को छू रहा है। यही वजह है कि, लोग इस तमिल पायलट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और भाषा पर विवाद करने वालों की बातों में ना आने के लिए बोल रहे हैं। Social Media पर वायरल हो रहा ये वीडियो यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

तमिल पायलट का टूटी-फूटी हिन्दी बोलते वीडियो वायरल

इस Viral Video को सोशल मीडिया पर News24 ने अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘मेरा हिंदी सुंदर, सब एडजस्ट..’ तमिल पायलट ने टूटी-फूटी हिंदी से जीता दिल वीडियो में इंडिगो एयरलाइंस के पायलट को यात्रियों से हिंदी में बात करते हुए देखा जा रहा है।

Watch Video

जब उन्हें कोई सही शब्द नहीं मिलता, तो वो उसे इशारों से समझाने की कोशिश करते हैं। यह वीडियो खुद पायलट प्रदीप कृष्णन ने शेयर किया है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, पायलट टूटी-फूटी हिन्दी में यात्रियों को समझा रहे हैं और अपनी भाषा को सबसे बेस्ट बता रहे हैं। उनका कॉन्फिडेंट और प्यार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Viral Video यूजर्स को आ रहा पसंद

ये वायरल वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। 22 अगस्त को एक्स पर अपलोड किए गए तमिल पायलट के वीडियो पर 35 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘सभी भारतीय भाषाएं बहुत सुंदर हैं। आपस में क्यों लड़ना? भाषा के ऊपर लड़ाने का काम पॉलिटिकल लोगों का हैं। तमिल हो तेलुगू हो सिंधी हो हिंदी हो कन्नड़ हो ओड़िया हो कश्मीरी हो राजस्थानी हो गुजराती मराठी बंगाली सब भारत की भाषा हैं मेरी भाषा हैं तो लड़ना बंद करो और।’ दूसरा लिखता है, ‘भाषा कभी बाधक थी ही नहीं।’ तीसरा लिखता है, ‘इस वीडियो ने हिन्दी बोलने वालों का दिल जीत लिया है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026