---Advertisement---

Viral Video: जरूरत या…! महिला सांसद को भरे सदन में दिखानी पड़ गई अपनी ही नग्न फोटो? डीपफेक के खौफ से दुनिया अवाक

Viral Video: सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड की MP Laura McClure का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। दरअसल, इसमें वो अपना ही न्यूड फोटो दिखा रही हैं और बता रही हैं किस Artificial Intelligence किस तरह से महिलाओं की इज्जत की धज्जियां उड़ा सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 3, 2025 1:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: किसी भी महिला और लड़की के लिए उसकी इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं होता है। लेकिन सोचिए जरा उस महिला सांसद के सामने ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि, उसे भरे सदन में दुनिया के सामने अपने ही न्यूड फोटो को दिखाना पड़ गया। Social Media पर इस समय न्यूजीलैंड की महिला सांसद लॉरा मैकक्लर का एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें वह AI Deep Fake Image दिखाते हुए बता रही है कि, किस तरह उन्होंने खुद मिनटों में अपनी ही फेक न्यूड फोटो AI की मदद से बनाया है। उनका मकसद इस गंभीर समस्या को दुनिया के सामने उजागर करना है। क्योंकि ये डीप फेक महिलाओं की इज्जत पर सीधा खतरा है। इसका शिकार कोई भी हो सकता है।

न्यूजीलैंड की MP Laura McClure ने दिखाई AI Deep Fake Image की सच्चाई

न्यूजीलैंड की MP Laura McClure ने पहले सदन में अपना ही न्यूड फोटो दिखाकर AI Deep Fake Image के खतरों के बारे में बताया।

Watch Video

इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम lauramcclure पर वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी भी दी है। जिसमें वह बता रही है कि, “आज संसद में, मैंने खुद का एक AI-जनरेटेड नग्न डीपफेक दिखाया, ताकि यह दिखाया जा सके कि ये कितना वास्तविक है – और बनाना कितना आसान है। समस्या तकनीक नहीं है, बल्कि यह है कि इसका दुरुपयोग लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए कैसे किया जा रहा है। हमारे कानूनों को इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।” Artificial Intelligence के बढ़ते खतरों ने लोगों को खौफ में डाल दिया है। जब महिला सांसद लॉरा मैकक्लर ने इस मुद्दे को अपने ही न्यूड फोटो को दिखाकर दुनिया के सामने रखा तो लोग खौफ में आ गए।

Viral Video पर यूजर्स का रिएक्शन

न्यूजीलैंड की महिला सांसद MP Laura McClure के इस वीडियो को एक्स पर Mario Nawfal नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को 2 जून को पोस्ट किया गया था। इस पर 76000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, AI की कोई सीमा नहीं है। दूसरा लिखता है, ” हमें कैसे पता कि वह डीपफेक के साथ सफल हुई? हो सकता है कि उसने तर्क देने के लिए अपनी नग्न तस्वीर खींची हो… ” तीसरा लिखता है, ‘ऐसा लगता है कि वह कुछ लीक होने से पहले ही अपनी गलती छिपाने की कोशिश कर रही है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026