Viral Video: न खाने की सुध, न घर की फिक्र! मेट्रो के एस्केलेटर ने किया कुत्ते का दिमाग खराब, देखें अद्भुत चस्का

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। वो मेट्रो के एस्केलेटर के चस्के में सबकुछ भूल गया है। डॉगी का ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

Viral Video

Picture Credit: Dinesh Kumar X

Viral Video:  इलेक्ट्रिक एक्सलेटर पर चलते हुए अकसर लोगों को परेशानी होती है। उन्हें समझ ही नहीं आता है कि, वो स्पीड से चलती सीढ़ियों पर कैसे चढ़ें और कैसे उतरें?  यही कारण है कि, सोशल मीडिया पर एस्केलटर से गिरते लोगों के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। मॉल से लेकर मेट्रो तक में ये नजारा देखने को मिल जाएगा। इसी तरह की एक क्लिप चर्चा में बनी हुई है। इसमें एक डॉगी एस्केलेटर का झूले की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उसे इन स्वचालित सीढ़ियों का ऐसा चस्का लगा कि, वो खाने और घर को ही भूल गया है।

मेट्रो एस्केलेटर का कुत्ता हुआ दीवाना

सोशल मीडिया पर एस्केलेटर से खेलते डॉगी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। ये किसी मेट्रो स्टेशन का एस्केलेटर लग रहा है। जिसमें नन्हा डॉगी  बार-बार चढ़ और उतर रहा है। उसे ये एक झूले की तरह लग रहा है।

देखें वीडियो

जिसके लिए वो घर और खाने को भूल गया है। कुत्ते के इस लगाव को देख वहां से गुजर रहे लोग हंस रहे हैं और कुत्ते को हैरान होकर देख रहे हैं। इस डॉगी के  वायरल वीडियो को Dinesh Kumar नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक कुत्ते ने एस्केलेटर का इस्तेमाल करना सीख लिया…अब हालत ये है कि वह उस पर बार-बार चढ़ता रहता है और उतरने का नाम ही नहीं लेत।’  ये वीडियो कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन डॉगी की हरकत को देख हर किसी को खुशी हो रही है।

Viral Video देख आ जाएगी चेहरे पर हंसी

ये वायरल वीडिय एक्स पर 30 मार्च को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 1 लाख 4 हजार से ज्यादा व्यूज हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इंसानों की तरह इस बेजुबान ने भी एस्केलेटर का इस्तेमाल करना सीख लिया है। उसी का आनंद ले रहा है।’ दूसरा लिखता है, ‘ये कुत्ता मस्त मजे ले रहा है एस्केलेटर का’। वहीं, कई सारे लोग इस कुत्ते को होशियार बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version