---Advertisement---

Viral Video: समुद्र में पलक झपकते ही ऑक्टोपस ने बदला रंग, वीडियो देखकर दंग हो रहे लोग

Viral Video: मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर आपको चक्कर आने लग जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो एक ऑक्टोपस की है। जो समुद्र में आराम से घूम रहा है लेकिन उसने एक ऐसी हरकत की जिसे देखकर सभी दंग रह गए।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 7, 2023 1:26 अपराह्न | Updated: सितम्बर 7, 2023 10:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह की वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है। कभी दूल्हा दुल्हन के डांस की तो कभी प्रैंक वीडियो। इसी के साथ सोशल मीडिया पर जानवरों की क्यूट वीडियो भी काफी तेजी से वायरल होती है। कई लोगों को जानवरों को देखना पसंद होता है। ऐसे में अगर आपको भी जानवरों की वीडियो देखना पसंद है तो मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर आपको चक्कर आने लग जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो एक ऑक्टोपस की है। जो समुद्र में आराम से घूम रहा है लेकिन उसने एक ऐसी हरकत की जिसे देखकर सभी दंग रह गए।

पलक झपकते ही ऑक्टोपस ने बदला रंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Oceanation नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है। यह वीडियो 10 से 15 सेकंड की है लेकिन इस वीडियो में को देखकर सभी हैरान हो गए। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। दरअसल इस वीडियो में ऑक्टोपस रंग बदलता हुआ नजर आ रहा है. क्या आपको पता है कि ऑक्टोपस के पास रंग बदलने की भी शक्ति होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऑक्टोपस समुद्र में आराम से घूम रहा होता है लेकिन पलक झपकते ही उसने रंग बदल लिया। रंग बदलने के बाद उसे पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। ऑक्टोपस अपने रंग बदलने की शक्ति से ही समुद्र में अपना शिकार भी आसानी से कर लेते हैं।

100 मिली सेकंड से भी कम वक्त में बदलता है रंग

दरअसल ऑक्टोपस के शरीर में क्रोमेटोफोर्स नाम के बेहद छोटे रंग बदलने वाले अंग होते हैं जो पूरे शरीर पर डॉट की तरह मौजूद होते हैं। इन क्रोमेटोफोर के जरिए ऑक्टोपस 100 मिली सेकंड से भी कम वक्त में रंग बदल लेता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने देखा है वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। कुछ लोग मानाने को ही तैयार नहीं हो रहे की ऑक्टोपस रंग बदल सकता है लेकिन यह वीडियो देखकर उनका विश्वास हो गया है कि ऑक्टोपस भी रंग बदल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026