---Advertisement---

कृष्ण भक्ति की धुन में लीन होकर नाचते हिरण का Viral हुआ Video, आंखों पर विश्वास करना हुआ मुश्किल

Viral Video: भगवान की भक्ति में मग्न होकर झूमा काला हिरण , लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार भी दिया हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: मई 29, 2023 10:43 अपराह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज तक आपने इंसान को भगवान की भक्ति में लीन होते हुए देखा है। अकसर कीर्तन के दौरान चल रहे भजन में लोग इतना गुम हो जाते हैं और खूब नाचते हैं । यह सब बात सुनने और देखने में बड़ी मामुली सी लगती है। लेकिन अगर इंसान की जगह जानवर भगवान भक्ति में इनता मग्न होकर उसके भजन में नाच रहा हो , तो जरूर यह बात आपको चौंका सकती हैं। दरअसल कुछ दिन से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें एक ग्रुप भगवान की भक्ति करते हुए उनके भजनों में झूम रहे है, तभी उस ग्रुप के साइड में खड़ा एक काला हिरण भी उछलते हुए नजर आ रहा है। मानो ऐसा लग रहा हो कि वह हिरण भी भगवान की भक्ति में झूम रहा है।

यह भी पढ़ें : Viral Video: इन चचा के गोलगप्पे खाने के लिए लड़कियों को लेना पड़ेगा दूसरा जन्म और दिखाना होगा आधार कार्ड, जानें क्यों?

सोशल मीडिया में हुई वीडियो वायरल

 यह वीडियो सोशल मीडिया पर IFS आधिकारी सुशांत नंदा के द्वारा उनके ट्वीटर अकाउंट पर अपलोड की गई है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन में सुशांत नंदा ने लिखा है कि ‘भारत में ऐसे ही नहीं काले हिरण को कृष्णसार, कृष्ण जिन्का और कृष्णमृग कहा जाता है. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, काला हिरण भगवान कृष्ण के रथ को खींचता है. शायद यही वजह है कि वह बाकी भक्तों की तरह कीर्तन का मन से आनंद ले रहा है।’ इसके अलावा अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कहा की हैं। यह वीडियो केवल 27 सेकेंड की  है जो व्हाट्सऐप द्वारा भेजी गई है। इस वीडियो में बच्चों का एक ग्रुप जिसमें 2  बड़े लोग भी है वह मंजीरा बजाते हुए कीर्तन कर रहे हैं और झूम हरे हैं , वही दूसरी ओर पास में खड़ा हुआ काला हिऱण भी उनके साथ बड़ी मस्ती में झूम रहा हैं।

लोगों के आ रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया में जब से यह वीडियो अपलोड हुई है , तब से इस वीडियो को अभी तक 1 लाख 84 हजार लोगों द्वारा देखी जा चुकी है इसके अलावा कुछ हजारों में इस वीडियो को फैंस के द्वारा लाइक भी किया हैं। सूजर्स ने वीडियो को लिक करते हुए उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है और कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि  ‘ये बहुत प्यारा है’. और दूसरे ने लिखा है कि ‘ये जरूर पालतू हिरण होगा’

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026