---Advertisement---

मां का चेहरा पकड़े नवजात बच्चे का Video Viral, लोगों ने दिए क्यूट रिएक्शन

सोशल मीडिया पर नवजात शिशु और मां के बीच प्यार का एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में क्यूट बेबी अपनी मां के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहा है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 27, 2023 2:59 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Video Viral: सोशल मीडिया पर अक्सर मां और बेटे से जुड़ी वीडियो और फोटो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो देखने में जितना आनंद आता है शायद ही और किसी वीडियो को देखने में आए। इन वायरल वीडियो में मां के साथ – साथ बेबी भी बेहद क्यूट दिखाई देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नवजात शिशु अपनी मां के साथ बेहद ही खूबसूरत अंदाज में खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर आपने अभी तक मातृत्व की खुशी को दिखाने वाले इस वीडियो को नहीं देखा है तो आइए यहां आपको उस वीडियो को दिखाते हैं।

नवजात का मां के साथ खेलते हुए वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नवजात शिशु अपनी मां के चेहरे के पास बहुत ही खूबसूरत अंदाज में खेलते हुए दिखाई दे रहा है। इस शिशु को पास खड़ी नर्स ने अपने हाथों में पकड़ रखा है। दुनिया से अनभिज्ञ यह शिशु ऐसा लग रहा है कि जैसे वह कुछ कहना चाहता हो। वहीं मां भी अपने इस शिशु को देखकर बेहद खुश नजर आ रही है। मां के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर नजर आते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि ” बेहद ही क्यूट बच्चा अपनी मां को छोड़ना नहीं चाहता है।”

Also Read: हिंदी बोलने के लिए मशक्कत करती नजर आईं Nysa Devgan, वायरल वीडियो को देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

‘The Figen’ ट्विटर अकाउंट से वायरल हुआ वीडियो

https://twitter.com/TheFigen_/status/1639385250051633153?s=20

मां और बच्चे के प्यार का ये वीडियो कहां का है फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल नवजात शिशु का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। इस वीडियो को ‘The Figen’ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग शिशु के इस वायरल वीडियो पर मजेदार तरीके के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Also Read: Pawan Khera को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली में पेशी के बाद असम ले जाने की तैयारी

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026