Viral Video: बाप रे! महिला ने खिलौने की तरह विशालकाय सांप को पकड़कर किया कुछ ऐसा, देख ऑफिस कर्मियों की उड़ी हवाइयां

Viral Video

Viral Video

Viral Video: सांप का नाम सुनते ही लोग थरथराने लगते हैं और ऐसे में अगर कोई आकर आपके सामने सांप के साथ कुछ इस तरह खेले जैसे वह कोई खिलौना हो तो आपकी आंखें निश्चित तौर पर फटी हुई फटी रह जाएंगी। कुछ ऐसा ही हुआ इस वीडियो में जहां एक महिला कर्मचारी अपने ऑफिस में मौजूद सभी लोगों की बोलती बंद कर दी क्योंकि वह एक सांप को कुछ इस तरह पकड़ती है जैसे कि वह सच में कोई रस्सी हो। सामने वाले देखने के बाद हैरान रह गए। खैर इस वीडियो में जो हुआ हुआ वह आपकी बोलती बंद कर देने के लिए काफी है।

सांप को थैली में बंद कर लेती है महिला

वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला डेस्कटॉप के पास आती हैं और इसे देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे वह डेस्कटॉप को सही करने वाली है लेकिन पीछे से वह सांप निकालती है। उस सांप को देखने के बाद वह महिला जरा भी नहीं डरती है और फिर उसे एक थैली में बंद कर लेती है। नजारा देखने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए महिला यह भी बताती है कि यह धामन है और इसमें कोई जहर नहीं है।

सीख देती नजर आई महिला

इस वीडियो में वह महिला न सिर्फ सांप को पकड़ती है बल्कि वह यह भी कहती हुई नजर आती है कि पूछ की तरफ से पकड़ने से सांप कभी भी नहीं काटता है। अगर इस तरह की बातें लोग कह रहे हैं तो वह सिर्फ मनगढ़ंत है। यह तब काटता है जब इसके दांत के पास आपका शरीर हो।इसके अलावा भगाने की कोशिश और धुआं कर देने से ये और भी गुस्से में आ जाते हैं फिर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

लोग कर रहे तारीफ

@moronhumor चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 1.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस महिला की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा एक्चुअल हीरोइन हीरो से बेहतर तो दूसरे ने कहा वह काफी कूल है तो दूसरे ने कहा इसे अभी के अभी बॉस बनाओ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version