---Advertisement---

Viral Video: अब नहीं! धड़ल्ले से वायरल हुई फैक्ट्री में सोया चाप बनाने की घिनौनी वीडियो, लोग बोले ’चप्पल पहन कर…’

Viral Video: अगर आप भी एक सोया चाप लवर हैं तो, इसे बनाने की घिनौनी वीडियो को देख आप उसे खाना ही नहीं देखना भी भूल जाएंगे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 1, 2024 4:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लोगों में बाहर की चीजें खाने और उसे खरीदने का क्रेज दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब वो चाहे हमारी सेहत के लिए कितना भी नुकसानदायक क्यों न हो। आप इन स्ट्रीट फूड्स को खाना तो काफी पसंद करते हैं लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें बनाया कैसे जाता होगा। घर के मुकाबले इन चीजों को काफी अनहेल्दी और गंदे तरीके से बनाया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक ही नहीं काफी खतरनाक भी है। यहीं अगर आप भी चटखारे मार-मार कर सोया चाप खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो रही और इसे बनाने की एक ऐसी वीडियो लाए हैं जिसे देख आप भूल कर भी इसे नहीं खा पाएंगे।

Viral Video में घिनौना है सोया चाप बनाने का तरीका

आपको बता दें, हाल में सोशल मीडिया पर फैक्ट्री में बनाए जाने वाले सोया चाप का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और जिसे ट्विटर पर Monica Jasuja नमक एक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यहीं वीडियो में सोया चाप बनाने का तरीका इतना घिनौना और अनहाइजीनिक है जिसे खा कर ही नहीं देख कर ही लोगों का पेट खराब हो जाए। वीडियो के अनुसार सोया चाप को बनाने वाले लोग अपने गंदे हाथों और पसीनों के साथ ही उसे बनाते हैं, यही नहीं वह जब जमीन पर उसे रखते हैं तो सोया चाप के बैटर पर अपनी चप्पलों के साथ ही चढ़ जाते हैं।

वीडियो देख चकराया लोगों का सिर

अगर हम किसी चीज को बड़े शौक से खाते हैं तो. उसकी ऐसी घिनोनी वीडियो को देखना हमारे लिए आसान नहीं होगा। बल्कि, ऐसी वीडियो को देखकर तो अच्छे से अच्छे इंसान का ही दिमाग खराब हो जाए। यहीं जब यह वीडियो ट्विटर पर डाली गई तो कुछ ऐसा ही देखा गया। लोगों ने जैसे ही इस वीडियो को देखा उनका गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंचा गया, जिससे वह सभी आज से ही सोया चाप को न खाने और अपने घरों में न बनवाने की बातें करने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “यार चप्पलें पहन कर खाने की चीज पर कौन चढ़ता है..छी” वहीं एक दूसरे यूजर ने लोगों को इसे खाने के लिए रोका और लिखा “मैं रिक्वेस्ट करता हूं आप केवल इस सोया चाप को ही नहीं बाहर की बनी कोई चीज भी न खाएं क्योंकि, यह सब काफी गंदे तरीके से बनाया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026