Viral Video: उफ्फ ये जलन! बच्चे पर पति का बेशुमार प्यार देख पत्नी को ये क्या हुआ, सोशल मीडिया पर क्यों लोग ले रहे मजे

Viral Video: एक बच्चे के आने के बाद पति और पत्नी के बीच के रिश्ते में आए बदलाव को दिखाने की कोशिश एक वीडियो में की गई है। यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में महिला अपने पति को बच्चे के साथ देख खफा नजर आती है।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: पति और पत्नी का रिश्ता काफी खूबसूरत होता है जिसमें नोंकझोंक के साथ-साथ प्यार, सम्मान और कई आपसी समझौते होते हैं। इन वजहों से दो लोगों की शादीशुदा जिंदगी चलती है। वहीं उनके बीच बच्चे के आने के बाद प्यार बंट जाता है ऐसा कहा जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी क्योंकि यहां बच्चे के आने के बाद एक पत्नी किस तरह खुद को अकेला समझती है इसे देख लोग जमकर मजे ले रहे हैं। यहां पत्नी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं क्यों है यह वीडियो खास।

क्यों खफा हुई पति से पत्नी

https://twitter.com/HasnaZaruriHai/status/1822844164226343116

Viral Video में आप देखेंगे कि एक पिता की दुनिया बदल जाती है जब वह अपने बच्चे को गोद में लेता है। वह पत्नी को छोड़ सिर्फ बच्चे पर ध्यान देता है जिसके बाद पत्नी काफी खफा नजर आती है। इस वीडियो में हर एक पल पति सिर्फ अपने बच्चे में खोया हुआ है और वह अपनी पत्नी पर ध्यान नहीं देता है यहां तक की वह अपने बच्चों को दूध पिलाने और बाहर घूमने के लिए ले जाता है। इस दौरान भी पत्नी अलग-अलग नजर आती है और अकेलेपन की वजह से वह खुद में खोई हुई नजर आती है। बच्चे के आने के बाद पति से इग्नोर होने की वजह से पत्नी खफा है।

बच्चे के साथ पति बिजी

वीडियो में बार-बार वह अपने पति और बच्चे की तरफ देखती है और फिर नाराज हो जाती है। लेकिन सामने पति को कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह अपने बच्चे के साथ खोया नजर आ रहा है। @HasnaZaruriHai एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “दूसरा बच्चा नाराज हो गया।”

लोग ले रहे खूब मजे

इस वीडियो को 75000 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “जब आपका प्यार बंटता है तो यही होता है।” एक ने कहा, “भाई इसको कोई एक जप्पी दे देता तो दूसरी बाबू नाराज ना होती।” दूसरे ने कहा एक जादू की झप्पी तो बनती है भाई। एक यूजर ने लिखा करो प्यार जी भर के और तो दूसरे ने कहा मगर यह सही है। एक यूजर ने कहा, “अरे यार उसके भी सपने हैं उसके भी अरमान है उन्हें भी तो पूरा करना चाहिए परंतु एक पिता के लिए उसका बच्चा सब कुछ है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version