---Advertisement---

Viral Video: जंगल के डॉन बिज्जू का उल्लू ने किया हैरतअंगेज तरीके से शिकार, देखें शेर को भी डराने वाला हनी बैजर कैसे हारा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर हनी बैजर का शिकार करते हुए एक उल्लू का वीडियो वायरल हो रहा है। बिज्जू को जंगल का गुंडा कहा जाता है। लेकिन वो उल्लू से हार गया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2025 4:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक बिज्जू का उल्लू ने हैरतअंगेज तरीके से शिकार किया है। रात के समय में जिस तरह उल्लू इस जंगल के गुंडे पर भारी पड़ा है। उसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। आपको बता दें, बिज्जू से शेर जैसे खूंखार शिकारी भी टकराने से डरते हैं।

हनी बैजर का उल्लू ने किया शिकार

ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, हनी बैजर रात में भोजन की तलाश में है। तभी अचानक पीछे से उल्लू उड़ता हुआ आता है और शिकारी को दबोच लेता है। उल्लू सीधे बिज्जू के सिर पर हमला करता है और अपनी नुकीली चोंच से उसे चीरने की कोशिश करता है। इस दौरान हनी बैजर चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है वो सिर्फ तड़पता रह जाता है। उल्लू उसके सिर पर पैर रखकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद उसे लेकर उड़ जाता है। बिज्जू की हालत से लग रहा है कि, वो शायद बचेगा नहीं।

Viral Video यूजर्स को कर रहा चकित

उल्लू का शिकार करने का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 19 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 64000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘उल्लू काफी क्रूर है’। दूसरा लिखता है, ‘उल्लू ने अपने साइज से बड़े शिकार का शिकार कर लिया है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026