---Advertisement---

Viral Video: दर्दनाक तस्वीर! रोते हुए बच्चे को छोड़ नाचने पर मजबूर हुई बेचारी मां की दिखी बेबसी, पसीजा यूजर्स का दिल

Viral Video: मजबूरी में इंसान क्या कुछ नहीं कर जाता है। अपने बच्चे को पालने और परिवार की देखभाल करने के लिए एक महिला जिस तरह से नाचने पर मजबूर हो जाती है यह देखकर निश्चित तौर पर आपका भी कलेजा कांप उठेगा। देखें वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2025 5:39 अपराह्न | Updated: जून 9, 2025 2:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मजबूरी इंसान से क्या कुछ नहीं करवाती और जब बात पेट पालने की हो तो फिर कुछ और दिखाई नहीं देता। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसने यूजर्स ने दिलों को झकझोर कर रख दिया। करिश्मा अज़ीज़ नाम की यूजर ने अपने एक्स हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है जिसमें एक स्टेज पर महिला नाचती दिख रही है। पीछे उसके साथ म्यूजिक कॉलम बजा रहे है और देखने में ऐसा लग रहा है कि ये Viral Video किसी मेले तमाशे का है। महिला जहां नाच रही है उसकी स्टेज पर ठीक उसके पीछे एक महिला बच्चे को लेकर बैठी है। नाचने वाली महिला इस बच्चे की मां है और बच्चा जोर जोर से रो रहा है।

वायरल वीडियो में मां की बेबसी देख हो जाएंगे इमोशनल

Viral Video में मजबूरी का आलम देखिए कि मां अपने रोते हुए बच्चे को चुप कराने भी नहीं जा सकती क्योंकि वो नाचकर लोगों का मनोरंजन कर रही है। बच्चे को रोता सुन वो नाचते हुए बीच बीच में पलट कर देखती है पर साथी महिला को उसे चुप कराने का इशारा करती है। नीचे बैठी महिला बीच में कहती दिखती है कि बच्चा नहीं मान रहा है पर मां फिर भी उसे कोशिश करने के लिए इशारा करती है कि कुछ देर और रुक जाए। एक मां की बेबसी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल तो पसीज गया पर इस मजबूरी का समाधान कोई नहीं बता पाया।

जिस यूजर ने ये वायरल वीडियो शेयर किया है उसने कैप्शन में लिखा है एक मजबूर मां पेट के लिए नाच रही है और पलट पलटकर अपने रोते हुए बच्चे को देख रही है। इसपर कई यूजर ने पोस्ट शेयर करने वाली महिला पर ही सवाल खड़े कर दिए।

Viral Video को देख लोगों ने किया इस तरह रिएक्ट

https://twitter.com/SAJJADANSA79983/status/1931665578877739384

बहुत से यूजर्स इस वायरल वीडियो में मां का दुख समझने के बजाए मुद्दे को हिंदू मुस्लिम पर ले गया और बात कहीं से कहीं पहुंच गई। अब इस महिला की क्या ऐसी मजबूरी है जो इसे इस तरह स्टेज पर डांस करना पड़ रहा है ये तो नहीं कहा जा सकता पर हो सकता है ये नाच गाना ही इस परिवार का पेशा हो और परिवार की रोजी रोटी का यही साधन हो। उम्मीद की जा सकती है कि प्रशासन की तरह से Video Viral होने के बाद इस मां को कुछ मदद मिल सके।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026