---Advertisement---

Viral Video: दहशत! जिंदा सांप की मुंडी पकड़कर निगलते मेंढक को देख सहमे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मेंढ़क का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह जिंदा सांप को निगल रहा है। ये वीडियो मन को काफी विचलित करने वाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 31, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शिकार के अकसर विचलित कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद अफसोस भी होता है और हैरानी भी होती है। एक ऐसा ही वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इसमें एक मेंढक जिंदा सांप को निगल रहा है। हैरानी की बात ये है कि, जब वह सांप की मुंडी मुंह में डालकर उसे खा रहा होता है तो ये रेंगने वाला जीव सिर्फ बिलबिला रहा होता है। Saap चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा होता है। अब यही वायरल वीडियो लोगों को चौंकाए हुए है।

क्या हुआ जब जिंदा सांप को निगलने लगा मेंढ़क?

इस शिकार और शिकारी के Viral Video को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक हरे रंग का मेंढ़क के मुंह में जिंदा बिलबिलाता हुआ सांप है। मेंढक बहुत ही स्पीड से उसे निगल रहा होता है। मेंढक के मुंह में सांप की मुंडी है और वह धीरे-धीरे करके उसे निगल रहा है। इस दौरान सांप तड़प रहा है। मौत के मुंह में जाने की सांप की बेचैनी साफी देखी जा सकती है। वीडियो के अंत में मेंढक अचानक से हट जाता है। लेकिन जिस तरह से ये जिंदा सांप को निगल रहा है वो काफी विचलित करने वाला है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा हैरान

सांप और मेंढक के इस खौफनाक वायरल वीडियो को एक्स पर 31 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 38000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे की प्रकिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, यहां शिकारी खुद ही शिकार हो गया। दूसरा लिखता है कि, ये ‘बहुत ही डरावना है’। तीसरा लिखता है कि, ‘यहां कौन किस पर शिकार कर रहा है? ‘ ये वीडियो कब और कहां की है, इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो यूजर्स को काफी डरा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

सितम्बर 7, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026

H1N1

सितम्बर 6, 2026