---Advertisement---

Viral Video: यात्री करता रहा फेसबुक लाइव और बेरहमी से बाल पकड़कर मारता रहा TTE , देखें रेलवे अधिकारी की दबंगाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर टीटीई के द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स को गुस्से के साथ अफसोस भी हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 30, 2025 6:33 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में अकसर यात्रियों में सीट को लेकर विवाद होता रहता है। जिन्हें देखकर लोगों को अफसोस और गुस्सा दोनों आता है। लेकिन क्या हो जब इस विवाद की वजह खुद रेलवे अधिकारी बन जाए? सोशल मीडिया पर एक टीटीई साहब का वीडियो वायरल हो रहा है। वो यात्री के बाल पकड़-पकड़कर मार रहा है। इस दौरान लड़का चिल्लाते हुए कह रहा है कि, चालान काट लो लेकिन मारो मत। यात्री ने फेसबुक लाइव किया हुआ और वो दुनिया को टीटीई के द्वारा की जा रही हरकत को दिखा रहा है। इस वायरल वीडियो को जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने देखा तो वो दंग रह गए।

टीटीई ने यात्री को पीटा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो पर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, यात्री और टीटीई के बीच सीट को लेकर विवाद हो रहा है। इस दौरान यात्री ने फेसबुक लाइव किया हुआ है। रेलवे अधिकारी लगातार लड़के को पीट रहा है। युवक चिल्लाते हुए बोल रहा है कि, चालान काट लो मारो मत। आस-पास काफी सारे लोग दिख रहे हैं लेकिन वो इस मामले को शांत कराते हुए नहीं बल्कि वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। टीटीई और युवक के बीच हुए इस विवाद को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। जो कि, अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

टीटीई के द्वारा यात्री के साथ किया जा रहा ये गलत व्यवहार लोगों को काफी चौंका रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 30 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘टीटीई का बिहेवियर बल्कुल खराब है।’ दूसरा लिखता है, ‘टीटीई को रिश्वत चाहिए होगा इसलिए चालान नहीं काट रहा है।’ तीसरा लिखता है, ‘एक सभ्य समाज में ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026