---Advertisement---

Viral Video: काल! पानी में नहा रही लड़की को कैपीबारा ने दबोचा, हमले का वीडियो रोंगटे खड़ा कर रहा

Viral Video: सोशल मीडिया प्लटफॉर्म X पर एक डरा देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें कैपीबारा बेरहमी से नहाती हुई लड़की पर हमला कर रहा है। ये घटना लोगों के रोंगटे खड़े कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 29, 2025 3:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्या हो जब आप किसी झील, नदी या फिर झरने में नहाने का आनंद ले रहे हो? लेकिन तभी पीछे से कोई खूंखार शिकार आकर हमला कर दे। वो भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि जान लेने पर उतारु होने वाला अटैक। ये बात सोचने पर ही डरा देती है लेकिन, ऐसा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक नहाती हुई लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। तभी अचानक से उसे कैपीबारा पकड़ लेता है और काटना शुरु कर देता है। इस दौरान लड़की खुद को काफी बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन कैपीबारा की ताकत और मजबूत नुकीले दांतों से सामने बेबस हो गई है। ये वायरल वीडियो काफी खतरनाक है।

क्या हुआ जब नहाती हुई लड़की पर Capybara ने किया हमला?

वीडियो में देखा जा सकता है कि, Capybara ने नहाती हुई लड़की पर हमला कर दिया है। वो लड़की को चारों तरफ से काटते हुए अटैक कर रहा है।

Watch Post

https://twitter.com/Gore_Centr/status/1883954326881935576

इस दौरान ये महिला बेबस होकर सिर्फ चीख और चिल्ला रही है। हैरानी की बात ये है कि, जिसने भी इस वीडियो को रिकॉर्ड किया उसने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की है। ये Viral Video नदी के किनारे का लग रहा है। कैपीबारा के हमले से लड़की पूरी तरह से चित हो चुकी है। इस वीडियो में आगे क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी तो नहीं है। लेकिन जिस तरह से इस खूंखार जानवर ने उस पर हमला किया वो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

Viral Video देख यूजर्स दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

कैपीबारा के हमले के वायरल वीडियो को X पर Unfathomable Horror Death Of People नाम के हैंडल से 28 जनवरी को अपलोड किया गया है। ये घटना कब और कहां की है? इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस वीडियो पर अभी 9 लाख 56 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर को लिखता है कि, ‘वहां पर मौजूद लोगों ने लड़की को क्यों नहीं बचाया?’ दूसरा लिखता है कि, ‘कैमरा मैन ने क्या काम किया है?’ वहीं, कुछ लोग इस खूंखार जानवर के जीने की कला की तरीफ कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026