---Advertisement---

Viral Video:महिला को बालों से घसीटता पुलिस वाला कैमरे में कैद, सच्चाई जानकर पैरों से खिसक जाएगी जमीन!

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ दरिंदों जैसा व्यवहार करते पुलिसवाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। ये घटना हैदराबाद के हफीजपेट रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2026 2:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  महिला के साथ सरेआम बदतमीजी करते एक पुलिस वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर  आग की तरह फैल रहा है। इस दौरान वो खुद को बचाने की काफी कोशिश कर रही है। लेकिन पुलिसकर्मी के सिर पर मानों शैतान सवार हो चुका है। वो बहुत ही क्रूरता और बेशर्मी से महिला के बालों को खींचते हुए सड़क पर घसीट रहा है। इस दौरान ए आदमी औरत को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पुलिसवाला अपनी दरिंदगी से बाज नहीं आ रहा है। ये घटना  हैदराबाद के हफीजपेट रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। इस मामले पर दक्षिण मध्य रेलवे का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने पुलिसकर्मी की असल सच्चाई बताई है।

रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ पुलिसकर्मी की भयंकर मारपीट

महिला के बाल पकड़कर घसीटते  पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो को Gen-Z of India नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए दावा किया गया है कि, ‘पुलिस जितना क्रूर इस देश में कोई नहीं रहा है..वीडियो में कथित तौर पर शुक्रवार रात हाफ़िज़पेट रेलवे स्टेशन के बाहर एक RPF कॉन्स्टेबल एक महिला को पीटते और उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए दिख रहा है।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक वर्दीधारी महिला के बाल खींचते हुए  उसे सड़क पर घसीट रहा है और पीट रहा है। इस दौरान वो खुद को बचाने की कोशिश कर रही है और चीख रही है। लेकिन पुलिसवाला रुकने को तैयार नहीं है। ये घटना मन को विचलित करने वाली है।

Viral Video का क्या है पूरा मामला?

महिला के साथ जानवरों की तरह बर्ताव करते वर्दीधारी पर दक्षिण मध्य रेलवे ने बयान जारी किया है। इसके साथ ही वायरल वीडियो के दावा का खुलासा करते हुए कहा है कि, रे वीडियो में दिख रहा शख्स RPF जवान नहीं, बल्कि तेलंगाना स्टेट पुलिस का होम गार्ड है, जिसकी ड्यूटी हफीजपेट स्टेशन पर लगी थी।

Viral Video
Picture Credit: X

स्थानीय रिपोर्ट्स और दावों के मुताबिक, घटना से पहले महिला और होम गार्ड के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि महिला ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ ये दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। खबरों की मानें तो तेलांगाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है । जल्द ही आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026