---Advertisement---

Viral Video: डॉग लवर महिला पर पुलिसवाली ने बरसाए घूंसे, देख यूजर बोला ‘डॉगेश जी ने पूरा समाज हिला दिया’

Viral Video: सोशल मीडिया पर डॉग लवर महिला को पीटती एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स पुलिस के फैसले को सही बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2025 3:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सुप्रीम कोर्ट ने जब से आदेश जारी किया है कि, कोई भी आवारा कुत्ता सड़क पर नहीं दिखेगा और इनकी देखभाल और नसबंदी के लिए शेल्टर होम बनाए जाएंगे, तब से डॉग लवर्स सड़कों पर उतरे हुए हैं वो कोर्ट के आदेश का विरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि, एनिमल लवर्स के वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये विवाद दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसी मामले से जुड़ा एक वीडियो Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी कुत्तों का समर्थन कर रही महिला पर घुंसे बरसा रही है और मार रही है। ये घटना दिल्ली की बताई जा रही है।

डॉग लवर को महिला पुलिसकर्मी ने पीटा

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को दिल्ली पुलिसकर्मियों ने बस में पकड़ा हुआ है।

Watch Video

इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी लड़की को बेरहमी से पीट रही है। आस-पास अन्य पुलिसवाले भी मौजूद हैं। अब यही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

कुत्तों के लिए प्रदर्शन करती महिला को इस तरह पीटते हुए जब लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा तो उनकी तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इस वीडियो को 13 अगस्त यानी की आज ही पोस्ट किया गया है। वीडियो को देख एक यूजर लिखता है, ‘डॉगेश जी ने पूरा समाज हिला दिया’ । दूसरा लिखता है, ‘आदरणीय पुलिस वाली बहना जी को बार बार नमस्कार है।
आपने बहुत अच्छा काम किया है।’ तीसरा लिखता है, ‘इन सभी dog लवर्स को पागल कुत्तों के बीच छोड़ देना चाहिए तभी समझ आएगा।’ वहीं, तमाम सारे लोग दिल्ली पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 19, 2026

Noida Viral Video

जुलाई 19, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 19, 2026

Salman Khan

जुलाई 19, 2026

Ramayana Movie

जुलाई 19, 2026

Viral Video

जुलाई 18, 2026