---Advertisement---

Viral Video: बेचारा पति! बीवी के सामने शेखी झाड़ना मियां को पड़ा महंगा, पत्नी की चलाकी ने किया कंगाल

Viral Video: पत्नी के सामने चालाकी दिखाकर बुरा फंसा पति। वीडियो का अंत देख नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 20, 2024 6:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के रिश्ते की मजेदार केमिस्ट्री पर कई सारे कंटेंट क्रिएटर फनी वीडियो बनाते रहते हैं। ये वीडियो इतने ज्यादा अच्छे होते हैं कि, इन्हें देखकर लोगों की हंसी नहीं रुकती है। पति और पत्नी की नोंक-झोक से जुड़ा हुए एक ऐसा ही फनी वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।।इस वीडियो में एक पति बहुत ही चालाकी से अपनी पत्नी को बेवकूफ बनाने की कोशिश करता है लेकिन, पत्नी उसकी सारी चालाकियों पर पानी फेर देती है और कुछ ऐसा कर देती है जिसके, बाद पति अपना सिर पीटने लग जाता है।

पति को ले डूबी चालाकी

इस बेहद मजेदार वीडियो को samarikasakhi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंस से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि, बीवी से चालाकी नही। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, “चाय का कप उठाए एक पत्नी पति के पास आती है और पति को बोलती है कि, जल्दी से समोसे ले आओ, इस पर पति अपने पर्स से पैसे निकालते हुए बोलता है कि, लो तुम जाकर ले आओ।

इस पर पत्नी पति से ज्यादा पैसे निकला कर सामने रख देती है और बोलती है कि, इन पैसों को लो और समोसा लेकर आओ। इस दौरान पति और पत्नी की बहस दो हजार पर जाकर टिकती है। वीडियो के अंत में पति अपनी बीवी से बोलता है कि, ये लो 2 हजार रुपए और जाकर समोसे ले आओ। पत्नी जैसे ही 2000 रुपए देखती है वो झट से रख लेती है और बोलती है ठीक है। जेब ढीली होता देख पति सन्न रह जाता है और सोचने लग जाता है कि, उसकी चालाती उसी पर भारी पड़ गई है।

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी फनी इमोजी बना रहे हैं और रह है कि, “लालच बुरी बला है इसकी पत्नी ने स्कूल में पढ़ा था।” एक यूजर लिखता है कि, 2 हजार का समोसा बहुत बढ़िया। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को 4 जून को अपलोड किया गया था। इस पर अह तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now