---Advertisement---

Viral Video : बेचारा पति! तलाक के बाद शौहर की खुशी देख बीवी के कलेजे में लगी आग, कोर्ट पहुंच जज से कर डाली अनोखी डिमांड

Viral Video : पति और पत्नी का एक फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोगों को काफी हंसी आ रही है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 2, 2024 7:00 पूर्वाह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video : शादी टूटना काफी दुखदाई माना जाता है. यही वजह है जब पति और पत्नी अलग होते हैं तो दोनों प्रभावित होते हैं. लोग अकसर शादी जिंदगी भर चलने की दुआ करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने किसी को तलाक के बाद दोबारा उसी शख्स से शादी करने की जिद करने वाली कोई महिला देखी है? अगर नहीं देखी है तो इस Viral Video में देख लीजिए. दरअसल, एक महिला कोर्ट में जज से पास सिर्फ इसलिए पहुंचती क्योंकि वो अपने पति से दोबारा शादी करना चाहती है. इसके लिए वो एक ऐसा कारण बताती है. जिसे सुनकर जज और उसका पूर्व पति सिर पकड़ लेते हैं.

तलाक के बाद पति से दोबारा शादी करने जज के पास पहुंची महिला

आपको बता दें, इस फनी Viral Video को कंटेन्ट क्रिएटर ने बनाया है. वीडियो की शुरुआत में पति और पत्नी कोर्ट में खड़े होते हैं. इस दौरान महिला जज से गुहार लगाते हुए कहती है कि, वो अपने पति से तलाक के बाद दोबारा शादी करना चाहती है. ये सुनकर जज चौंक जाता है. जज महिला से इसकी वजह पूछता है. महिला बताती है कि, मेरा पति तलाक के बाद काफी खुश है. इसलिए उसकी खुशी छिनने के लिए वह तलाक के बाद अपने पति से शादी करना चाहती है. ये सुनते ही महिला का पूर्व पति और जज हैरत में पड़ जाते हैं और दोनों के चेहरे का रंग बदल जाता है.

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस Viral Video को इस्टाग्राम पर कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों को हंसाने के उद्देश्य से बनाया है. इस वीडियो को pooja_saxena_111 नाम के इस्टाग्राम अकाउंट पर 5 अगस्त को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों के फनी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि, “प्रैंक हो गया भाई का”..वहीं, एक यूजर लिखता है हम करें तो क्या करें? इसके साथ ही एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “एक बार और परेशान करना है”.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026