---Advertisement---

Viral Video: हाथी के मुंह में हाथ डालना लड़की को पड़ा महंगा, देखें कैसे गजराज ने उठा कर हवा में फेंका ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी के मुंह में हाथ डालते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इसके बाद जो उसकी हालत होती है, उसे देख यूजर्स खौफ में आ गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2025 6:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगली जानवरों के करीब नहीं जाना चाहिए ये बात हम सभी जानते हैं, लेकिन उसके बाद भी कभी-कभी भूल जाते हैं कि, उनकी जरा सी गलती भारी पड़ सकती है। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक लड़की हाथी के मुंह में हाथ डाल देती है। वो गजराज को कुछ खिलाने की कोशिश करती है। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे देख लड़की की भी अक्ल ठिकाने पर आ जाती है। वहीं, देखने वालों की रुह कांप जाती है।

हाथी के मुंह में हाथ डालना लड़की को पड़ा भारी

इस दिल दहला देने वाले वायरल वीडियो को Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

वीडियो देखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की हाथी के सामने खड़ी है। तभी अचानक से वो उसे कुछ खिलाने के लिए मुंह में हाथ डाल देती है। लड़की के हाथ में कुछ है। जिसे हाथी खा तो लेता है लेकिन अपने दांतों के बीच में उसका हाथ बुरी तरह से दबाते हुए हवा में उड़ाकर फेंक देता है। लड़की को शायद हाथी से इस तरह की उम्मीद नहीं थी। गनीमत ये रही हाथी ने गुस्से में लड़की को कुचला नहीं , उसे सिर्फ चोट लगी। हाथी को गुस्सा क्यों आया? इसका कारण तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन ये वीडियो काफी चकित कर रहा है।

Viral Video देख खौफ में यूजर्स

हाथी के हमले का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 19 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 8600 से ज्यादा व्यूज और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘हाथ तो पक्का टूटा होगा।’ दूसरा लिखता है, ‘ये बहुत डेंजर है’। वहीं, काफी सारे लोग हैरानी भरी इमोजी बनाकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026