---Advertisement---

Viral Video: कुत्ते को बचाने के लिए कर डाले अजगर सांप के टुकड़े! वीडियो विचलित कर सकता हैं

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। वह कुत्ते को बचाने के लिए सांप को काट रहा है। ये वीडियो काफी हैरतअंगेज है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 17, 2024 10:44 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 17, 2024 4:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक्स (X) पर एक हैरतअंगेज घटना वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि, वह इस पर क्या प्रतिक्रिया दें? दरअसल, एक बड़े अजगर सांप (Python Snake) ने कुत्त पर हमला किया हुआ है और बुरी तरह से जकड़ा हुआ है। इस दौरान कुत्ता (Dog) खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अजगर की पकड़ के सामने वह बेबस हो गया है। तभी वहां पर एक आदमी आता है और कुत्ते को बचाने के लिए वो कर जाता है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। आदमी के द्वारा उठाया गया ये ही कदम अब वायरल हो रहा है।

कुत्ते को बचाने के लिए आदमी ने अजगर सांप के साथ किया खौफनाक काम

इस खौफ में डाल देने वाले वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

ये वीडियो किसी नदी के किनारे का है। जहां पर एक बड़े से अजगर सांप ने कुत्ते को जगड़ा (Python Snake Attack) हुआ है। इस दौरान कुत्ता काफी डरा हुआ है और खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सांप की पकड़ के आगे वह बेबस है। तभी एक आदमी दिखता है जो कि, अजगर सांप की पूंछ पकड़कर हिला रहा है ताकि वह कुत्ते को छोड़ दे। लेकिन जब वह कुत्ते को नहीं छोड़ता है तो आदमी इस अजगर सांप पर किसी धारदार हथियार से हमला कर देता है। आदमी सांप पर हमला करके उसके टुकड़े करना चाहता है। आदमी सांप के ऊपर कई गहरे कट लगा देता है। इस दौरान कुत्ता चिल्लाता रहता है और वीडियो खत्म हो जाती है। इस वीडियो के अंत में क्या होता है इसके बारे में नहीं दिखाया गया है। लेकिन ये घटना और आदमी के द्वारा उठाया गया कदम काफी विचलित कर देने वाला है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

इस डरा देने वाले वीडियो को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंड पर 15 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अभी तक 59 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर हैरानी जताते हुए लिखता है कि, कुत्ते के लिए अजगर को मार रहा है। इसके साथ ही दूसरा यूजर लिखता है कि, ये वीडियो इंसानी फितरत को दिखाती है। वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, ये सांप इस कुत्ते को नहीं छोड़ना चाहता है। ये वीडियो यूजर्स को विचलित कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026