---Advertisement---

Viral Video: रईसी! घर की कॉफी पी रहे मालिक के सामने कामवाली ने मंगवाई Starbucks की Coffee, अमीरी देख आदमी का जला कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कामवाली और मालिक का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ आदमी घर की कॉफी पी रहा है तो वहीं, उसकी कामवाली महंगी स्टार बक्स की कॉफी ऑर्डर करके पीती है। इसे देख उसके तन-बदन में आग लग जाती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 9, 2025 5:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने कई तरह की रईसी देखी होगी, लेकिन यकीन मानिए ऐसा वायरल वीडियो शायद ही कभी देखा होगा, जब मालिक को अपनी ही कामवाली की अमीरी से जलन हुई हो। Social Media पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक मालिक अपनी कामवाली को कॉफी बनाने के लिए बोलता है। लेकिन तभी उसकी मेड अपने लिए मंहगी Starbucks की Coffee ऑर्डर करके उसका सारा मूड खराब कर देती है।

क्या हुआ जब मालिक के सामने कामवाली ने पी मंहगी Starbucks की Coffee

ये Viral Video कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है। इसे देखने के बाद यूजर्स को काफी हंसी आ रही है।

Watch Video

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मालिक अपनी कामवाली को कॉफी बनाने को बोलता है। लेकिन जैसे ही उसकी मेड कॉफी बनाकर आदमी को देती है वैसे ही घर की घंटी बज जाती है। जब महिला दरवाजा खोलती है तो सामने से Starbucks की Coffee लेकर डिलीवरी ब्यॉय आया हुआ होता है। मालिक की नजर जब महंगी स्टार बग्स की कॉफी पर पड़ती है तो उसके तन बदन में आग लग जाती है। गुस्से में वह अपनी कॉफी को छोड़ देता है।

Viral Video देख यूजर्स मालिक को कर रहे ट्रोल

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को काफी हंसी आ रही है। इस वीडियो को midhunavihaantales नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 19000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, तमाम यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, “हाई क्लास मेड मिडिल क्लास मालिक”। दूसरा लिखता है, “भाई ये तुम्हारा स्टेटस है बुरा मत मानों”। तीसरा लिखता है, “इमोशनल डैमेज”। इस वीडियो को यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि, ये वीडियो इतना वायरल हो रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026