---Advertisement---

Viral Video: रिक्शा चालक राम बाबू की ईमानदारी और अंग्रेजी का फैंन हुआ विदेशी मेहमान, वीडियो करा रा प्राउड फील

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रिक्शा चालक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अंग्रेजी में विदेशी मेहमान से बात कर रहा है। इतना ही नहीं वो बिना पैसे लिए लाल किले तक छोड़ने के लिए तैयार भी हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 16, 2025 2:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत को ऐसे ही दुनिया सलाम नहीं करती है। इसकी वजह यहां पर रहने वाले लोगों की ईमानदारी और प्योरिटी है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही भारतीय का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें राम बाबू नाम का रिक्शा चालक और विदेशी मेहमान अंग्रेजी में बात करते हुए दिख रहे हैं। इस बीच अंग्रेज बोलता है कि, उसके पास पैसे नहीं है। इस पर राम बाबू बिना पैसे के ही लाल किला छोड़ने के लिए कहता है। इन दोनों के बीच का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हगो रहा है। इस वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

रिक्शा चालक ने जीता अंग्रेजी मेहमान का दिल

ये वायरल वीडियो theviral_facts नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक अंग्रेज लड़का रिक्शा चालक राम बाबू के पास आता है और लाल किला छोड़ने के लिए कहता है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही वो ये भी बताता है कि, उसके पास किराए के लिए पैसे नहीं है। इसके बाद चालक कहता है कि, कोई बात नहीं वो फिर भी छोड़ देगा। इस दौरान दोनों के बीच अंग्रेजी में बातचीत चल रही है। इसके साथ ही राम बाबू अपने दोस्त से भी मिलवाता है। वह कहता है कि, तुम मेरी सुबह की पहली सवारी हो। रिक्शा चालक की ईमानदारी और अंग्रेजी से विदेशी मेहमान इतना ज्यादा खुश होता है कि, वो अंत में 150 रुपए दे देता है। इसके साथ ही इस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लेता है।

Viral Video यूजर्स का दिल छू रहा

भारतीय रिक्शा चालका का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स काफी प्राउड फील कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, गर्व है हमें आप पर। दूसरा लिखता है, जेब खाली मगर दिल का अमीर है। इस रिक्शा चालक ने लोगों का दिल जीत लिया है। वो राम बाबू की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026