---Advertisement---

Viral Video: ‘बिल्कुल रिस्क नहीं लेने का…’ Preity Zinta को ट्रॉफी दिलाने के लिए रिकी पोंटिंग पहुंचे मंदिर! देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: आईपीएल में पंजाब किंग्स इलेवन को जीत दिलाने के लिए रिकी पोंटिंग मंदिर में पूजा पाठ करते हुए आए नजर। वहीं इसे देखने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2025 3:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 22 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ यानी IPL शुरू होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सभी टीमों ने ट्रॉफी पर अपनी निगाहें जमा ली है और शानदार शुरुआत करने की चाहत से मैदान पर उतरने को तैयार है। आईपीएल के 18 वें सीजन में इस बार हमें कई बदलाव देखने को मिलने वाले है, जिसमें पंजाब किंग्स का खेमा बेहद अहम है। इस बार प्रीती जिंटा की टीम नए कोच और नए कप्तान के साथ उतर रही है। Punjab Kings ने अब तक IPL का खिताब नहीं जीता है तो इस बार टीम मैनेजमेंट कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। हाल ही में टीम के हेड कोच Ricky Ponting भारत आने के बाद सनातनी रंग में रंगे नजर आए तो टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ हवन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Viral Video में यज्ञ पूजन में दिखा रिकी पोंटिंग का सनातनी अवतार

Ricky Ponting का हिंदू रीति रिवाजों के साथ यज्ञ आहुतियां देने का @ZeeNews से शेयर Video सोशल मीडिया पर खूब Viral हो रहा है। बता दें इस बार पंजाब टीम की कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर के हाथ में है और वो यही चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में टीम पहली बार आईपीएल का खिताब जीते। इस बार टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और इनका पहला मुकाबला 25 मार्च को गुजरात टाइटंस के साथ होने जा रहा है। बात करें रिकी पोंटिंग की तो इससे पहले ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज दिल्ली कैपिटल के हेड कोच थे और इनकी कोचिंग में टीम ने काफी अच्छा खेल दिखाया था। Ricky Ponting का सनातनी अंदाज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भारतीय फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आए।

वायरल वीडियो में रिकी पोंटिंग को देख यूजर्स हुए हैरान

फैंस ने लिखा पोंटिंग जितने शानदार खिलाड़ी रहे उतने ही बेहतरीन शख्स भी है। दूसरे देश में जाकर उनकी संस्कृति का इतना सम्मान देना वाकई काबिलेतारिफ है। अब देखना होगा कि पूजा पाठ के बाद पंजाब किंग्स मैदान पर क्या दमखम दिखाती है क्योंकि पूरी टीम उम्मीद लगाए बैठी है की ट्रॉफी पर उनका नाम भी दर्ज हो जाए। जहां Viral Video को देखकर एक यूजर ने कहा, “रिकी पोंटिंग बिल्कुल रिस्क नहीं लेने का।” एक यूजर ने कहा, “ऐसा करके ही ऑस्ट्रेलिया सभी विश्व कप जीत लेता है आज पता चला।” Ricky Ponting Viral Video को अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026