---Advertisement---

Viral Video: रस्म या जाति टेस्ट! शादी के वक्त ससुरालियों ने करवा दी ऐसी हरकत कि दूल्हे के छूटे पसीने, वीडियो का अंत देख क्या बोले यूजर्स

Viral Video: दुल्हन संग ब्याह करने पहुंचे दुल्हे के साथ ससुराल के लोगों ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए। इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हुआ इस वीडियो में

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 7, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी के वक्त आपने काफी सारी रस्में देखी होंगी पर कई बार ऐसे मौकों पर कुछ अजीबोगरीब भी दिखाई दे जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दूल्हे के हाथ में आरी दिखाई दे रही और उससे एक लकड़ी का फट्टा कटवाया जा रहा है। दूल्हे बड़ी मशक्कत से आरी चलाता दिख रहा है और आखिर में वो लकड़ी को काट देता है। अब ये कोई स्वागत रसम थी या कुछ और ये तो नहीं कहा जा सकता पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे जातिवाद से जोड़कर देखा है। जिस यूजर ने ये Viral Video में शेयर किया है उसने Video के कैप्शन में लिखा है लड़की वालों को शक था कि लड़का बढ़ई जाति का नहीं है।

Viral Video में दूल्हे के साथ किया गया रस्म के दौरान कुछ ऐसा

साथ ही वायरल वीडियो शेयर करते हुए ये भी लिखा अब #जाति की ऐसा टेस्ट लेने वाले अगर दूसरे पर जातिवाद का ठीकड़ा दूसरे पर फोड़े तो कहाँ तक सही है । इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने कमेंट लिखे है और कहा है जातिवाद की कितनी भी बुराई की जाए पर समाज में वो कहीं न कहीं दिख ही जाती है। इस Video ने सोशल मीडिया यूजर्स को भले ही बहस का मौका दिया हो पर इस वीडियो पर मजे लेने वालों की भी कोई कमी नहीं है।कई यूजर्स दूल्हे की जाति बताते नजर आए तो कुछ का मानना था कि ये कोई रसम है।

वायरल वीडियो को लेकर लोग देने लगे राय

https://twitter.com/DosntAny1Care/status/1930322943780745493

Viral Video में दिलचस्प बात ये भी है कि शादी में जाति का टेस्ट करना बेहद मजाकिया लगता है क्योंकि जब बात शादी तक पहुंची है तो फैमिली बैकग्राउंड वगैरह चेक किया ही गया होगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स कोई भी Video उठाकर अपनी मर्जी से कैप्शन डाल देते है और बाद में पता लगता है असलियत कुछ और ही है। तो ऐसे वीडियो देखकर कुछ राय न बनाए बल्कि उसे मनोरंजन के आधार पर देखें जब तक कि मामला सीरियस न हो। @2189kumar x से शेयर वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026