---Advertisement---

Viral Video: आशिकी में डूबे मनचले दुकानदार का स्कूली लड़कियों ने निकाला जुलूस, यूजर बोला अब दोबारा ‘I love You नहीं कह सकेगा’

Viral Video: मनचले दुकानदार को स्कूली लड़कियों ने सिखाया सबक । देखने वाले लड़कियों की कर रहे तारीफ।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 2, 2024 1:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले अकसर सामने आते रहते हैं। इनके वीडियो पर यूजर्स का काफी गुस्सा भी फूटता है और इन लोगों पर एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन उसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं उन्हें जब भी मौका मिलता है गंदी हरकत कर जाते हैं। एक ऐसे ही मनचले दुकानदार का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़के की अक्ल ठिकाने स्कूली लड़कियां एकजुट होकर लगा रही हैं। ये मामला राजस्थान का है। इस दुानदार पर आरोप है कि, ये लड़कियों को बोलता था कि, पहले आई लव यू बोला फिर रिचार्ज करुंगा।

स्कूली लड़कियों से बदतमीजी करना दुकानदार को पड़ा महंगा

इस बदतमीज लड़के की Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “I Love You की वजह से एक दुकानदार की पिटाई कर दी गई, उसने लड़कियों से कहा “पहले I Love You बोलो फिर रिचार्ज करूंगा” फिर देखिए कैसे कुचामन की लड़कियों ने बहादुरी दिखाई और राजस्थान के डीडवाना में उसकी पिटाई कर दी।”

Viral Video देख लोग कर रहे लड़कियों का तारीफ

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, स्कूली छात्राएं गली में इस बदतमीज दुकानदार का जुलूस निकाल रही है। इनके साथ अन्य लोग भी मौजूद है। वीडियो में आ रही आवाजों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये लड़का किस तरह से इन स्कूली बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था और किस तरह से उन्होंने बिना किसी डर के इस लड़के के खिलाफ एक्शन लेकर आवाज उठाई है। खबरों की मानें तो इस दुकानदार पर पुलिस ने एक्शन लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इन स्कूली लड़कियों की बहादुरी की काफी तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026